कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया बच्चों का हौसला, आंगनबाड़ी में गूंजा ए-बी-सी-डी
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा– छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
लेमरू आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचे कलेक्टर, बच्चों को टॉफी देकर किया प्रोत्साहित और पोषण व्यवस्था का लिया जायजा
कोरबा ACGN:- कलेक्टर कुणाल दूदावत जब शासकीय योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे पर निकले, तब ग्राम लेमरू के एक आंगनबाड़ी केंद्र में एक आत्मीय और दिलचस्प दृश्य देखने को मिला। सड़क किनारे स्थित आंगनबाड़ी केंद्र को देखकर कलेक्टर ने अचानक अपनी गाड़ी रुकवाई और केंद्र के भीतर पहुंच गए।

अचानक पहुंचे कलेक्टर को देखकर छोटे-छोटे बच्चे और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कुछ पल के लिए अचंभित रह गए और कमरे में खामोशी छा गई। बच्चों की झिझक को समझते हुए कलेक्टर ने मुस्कुराते हुए पूछा कि आपमें से कौन ए, बी, सी, डी सुनाएगा।
पहले तो कोई बच्चा बोलने के लिए तैयार नहीं हुआ, लेकिन थोड़ी देर बाद एक बच्चे ने कहा कि उसे सब आता है। कलेक्टर ने उसे प्रोत्साहित करते हुए कहा कि अगर आता है तो सुना दो।
कलेक्टर ने मुस्कुराते हुए कहा कि जो बच्चा ए, बी, सी, डी सुनाएगा उसे टॉफी मिलेगी। इतना सुनते ही एक बच्चे ने आत्मविश्वास के साथ पूरा ए-बी-सी-डी सुना दिया। बच्चे की इस कोशिश पर कलेक्टर ने “वेरी गुड” कहते हुए तालियां बजाईं और सभी बच्चों से भी तालियां बजवाईं। कलेक्टर की मुस्कान और तालियों से बच्चों की झिझक दूर हो गई और उनके चेहरों पर खुशी झलकने लगी।
इसके बाद कलेक्टर ने बच्चों से रंगों के नाम भी पूछे और सही जवाब देने वाले बच्चों को टॉफी देकर प्रोत्साहित किया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मुक्तिलता कुजूर से बच्चों को सिखाई जा रही गतिविधियों, अक्षर ज्ञान, रंगों की पहचान और खेलकूद संबंधी गतिविधियों की जानकारी ली।

उन्होंने बच्चों को दिए जाने वाले पोषण आहार, ग्रोथ चार्ट और पोषण ट्रैकर में दर्ज जानकारी की भी समीक्षा की तथा कुछ बच्चों का वजन भी कराया। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि केंद्र में सभी बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए, आंगनबाड़ी समय पर खुले और निर्धारित मीनू के अनुसार पोषण आहार नियमित रूप से दिया जाए।

दौरे के दौरान कलेक्टर ने डीएमएफ मद से निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने आरईएस, जनपद पंचायत और संबंधित ठेकेदार को एक माह के भीतर सभी अधूरे कार्य पूर्ण कर नए शैक्षणिक सत्र से नए भवन में आंगनबाड़ी संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारित करने हेतु संपर्क करें – 7647981711, 9303948009 📰
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






