नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भाजपा पिछड़ा मोर्चा में नई जिम्मेदारी, मनोज यादव बने जिला उपाध्यक्ष – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

भाजपा पिछड़ा मोर्चा में नई जिम्मेदारी, मनोज यादव बने जिला उपाध्यक्ष

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009

घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह, संगठन को और मजबूत करने का जताया भरोसा
कोरबा, । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष  किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन)  पवन साय की सहमति तथा भाजपा कोरबा जिलाध्यक्ष   गोपाल मोदी और पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष  डॉ विजय राठौर की अनुशंसा पर भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा के पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्यों की घोषणा की गई है।
घोषणा के अनुसार  मनोज यादव को भारतीय जनता पार्टी, जिला कोरबा में पिछड़ा मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने की खबर सामने आते ही पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में पिछड़ा मोर्चा संगठनात्मक रूप से और मजबूत होगा तथा अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने का कार्य किया जाएगा।
इस अवसर पर मनोज यादव ने पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं की आवाज को आगे बढ़ाने के लिए वे लगातार सक्रिय रहेंगे।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और विश्वसनीय ✍️

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now