नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भाजपा महिला मोर्चा को नई मजबूती: प्रियंका प्रमोद मिश्रा बनीं दर्री मंडल की महिला मोर्चा अध्यक्ष – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

भाजपा महिला मोर्चा को नई मजबूती: प्रियंका प्रमोद मिश्रा बनीं दर्री मंडल की महिला मोर्चा अध्यक्ष

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल
कोरबा, छत्तीसगढ़। भारतीय जनता पार्टी के संगठन विस्तार और मजबूती को ध्यान में रखते हुए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा में जिला एवं मंडलों में नई जिम्मेदारी की घोषणा की गई।

इसी तारतम्य में भाजपा कोरबा  जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी की सहमति तथा दर्री मंडल अध्यक्ष मनोज लहरे की अनुशंसा पर दर्री मंडल में महिला मोर्चा की नई अध्यक्ष नियुक्त की गई है।

घोषणा के अनुसार प्रियंका प्रमोद मिश्रा को भाजपा महिला मोर्चा दर्री मंडल की अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। संगठन द्वारा दी गई इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
प्रियंका प्रमोद मिश्रा लंबे समय से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रही हैं और महिलाओं को संगठन से जोड़ने तथा सामाजिक कार्यों में उनकी विशेष भूमिका रही है। पार्टी नेतृत्व को विश्वास है कि उनके नेतृत्व में महिला मोर्चा और अधिक मजबूत होगा तथा पार्टी की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और बेबाक पत्रकारिता
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now