नाबालिग से दुष्कर्म मामला: महिलाओं और नाबालिगों पर अपराध पर जीरो टॉलरेंस, एसएसपी शशि मोहन सिंह का स्पष्ट संदेश
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायगढ़ – छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
गुंडा बदमाश विशाल ठाकुर गिरफ्तार, पहले से 20 गंभीर अपराधों में लिप्त
रायगढ़। थाना चक्रधरनगर क्षेत्र में नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी विशाल सिंह ठाकुर उर्फ बाबू पिता रणधीर सिंह (उम्र 27 वर्ष, निवासी रेल्वे कॉलोनी पाव दुकान, थाना सिटी कोतवाली) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।



जानकारी के अनुसार, दिनांक 05 मार्च 2026 को बालिका अपने परिचित के घर गई थी, जहाँ उसका सामना आरोपी से हुआ। उसी दिन आरोपी ने बालिका को कॉलोनी से जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर बैठाकर ईला मॉल के पीछे अपने दोस्त के कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया और बाद में धमकी देकर छोड़ दिया।

पीड़िता ने थाना चक्रधरनगर में महिला निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर के समक्ष रिपोर्ट दर्ज कराई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर निरीक्षक राकेश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर अपराध में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त किया। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 94/2026 (धारा 137(2), 351(3), 64(2)(एम), 127 बीएनएस, 06 पाक्सो एक्ट) के तहत मामला दर्ज किया गया।

विशाल ठाकुर थाना कोतवाली क्षेत्र का आदतन गुंडा है। उसके खिलाफ पहले से 20 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, जिनमें हत्या का प्रयास, लूट, बलवा, आर्म्स एक्ट, चोरी और मारपीट जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं। इसके बावजूद आरोपी लगातार अपराधों में संलिप्त रहा और 2023 में उसे एक वर्ष के लिए जिला बदर किया गया था।
एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश:
“गुंडा, निगरानी बदमाश और आदतन अपराधियों को स्पष्ट चेतावनी है कि उनके खिलाफ कोई भी शिकायत आने पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे मामलों में त्वरित और कठोर कार्रवाई कर आरोपियों को सीधे जेल भेजा जाएगा और जिले में सक्रिय बदमाशों पर पुलिस की सख्त निगरानी लगातार जारी रहेगी।”
इस कार्रवाई में एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी और सीएसपी श्री मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन, साथ ही निरीक्षक राकेश मिश्रा, महिला निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर, उप निरीक्षक गेंद लाल साहू, आरक्षक शांति मिरी और अमर मिर्धा की अहम भूमिका रही है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें
7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


