नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जिला कांग्रेस कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं का सम्मान – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

जिला कांग्रेस कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं का सम्मान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009


समाज और राष्ट्र निर्माण में महिलाओं के योगदान को किया नमन

कोरबा ACGN:- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर  भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के जिला कांग्रेस कार्यालय  ट्रांसपोर्ट नगर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी से जुड़ी माताओं, बहनों एवं महिला कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया और समाज तथा राष्ट्र निर्माण में महिलाओं के अमूल्य योगदान को नमन किया गया।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल उपस्थित रहे। उन्होंने उपस्थित सभी महिला कार्यकर्ताओं, माताओं और बहनों को सम्मानित करते हुए कहा कि महिलाओं की भागीदारी के बिना समाज और देश का समग्र विकास संभव नहीं है।


इस अवसर पर महिला कार्यकर्ताओं को सम्मानित कर उनके सामाजिक, राजनीतिक और जनसेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की गई। वक्ताओं ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता का परिचय दे रही हैं और समाज को नई दिशा दे रही हैं।


कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने महिलाओं के सम्मान, अधिकार और सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य करने का संकल्प भी लिया।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

अपने क्षेत्र के समाचार व विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें
📞 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now