नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ोतरी और भाजपा नेता की अफीम खेती के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ोतरी और भाजपा नेता की अफीम खेती के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन,

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

महंगाई और अफीम की खेती के खिलाफ कांग्रेसजनों ने ट्रांसपोर्ट नगर चौक में किया जोरदार प्रदर्शन

कोरबा। केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा घरेलू और व्यवसायिक एलपीजी गैस सिलेण्डरों के दामों में की गई वृद्धि और दुर्ग जिले में भाजपा नेता द्वारा अफीम खेती के मामले को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ने आज टी पी नगर चौक के पास जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की और कैंडल मार्च निकालकर भाजपा पार्टी का पुतला दहन कर अपनी विरोध भावना प्रकट की।


पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि घरेलू एलपीजी सिलेण्डर के दामों में 60 रुपये और कमर्शियल सिलेण्डरों में 115 रुपये की बढ़ोत्तरी सीधे आम जनता, विशेषकर गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों की कमर तोड़ रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र की गलत नीतियों के कारण महंगाई तेजी से बढ़ रही है और आम नागरिकों की आर्थिक स्थिति दिन-प्रतिदिन कमजोर होती जा रही है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर ने कहा कि एलपीजी गैस सिलेण्डर के बढ़े हुए दामों के लिए मोदी सरकार पूरी तरह जिम्मेदार है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने महंगाई को रोकने के लिए तत्काल कदम नहीं उठाए तो कांग्रेस चरणबद्ध प्रदर्शन जारी रखेगी।

घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर सहित आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों और भाजपा नेता विनायक ताम्रकार की अफीम की खेती के विरोध में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की जिला इकाई ने रविवार को कैंडल मार्च निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार  ट्रांसपोर्ट नगर चौक में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन  किया गया।


ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज चौहान ने कहा कि आम जनता बेरोजगारी की मार झेल रही है और खाद्य सामग्री, ईंधन एवं गैस सिलेण्डरों के लगातार बढ़ते दाम आर्थिक समस्याओं को और बढ़ा रहे हैं। पूर्व सभापति श्याम सुंदर सोनी ने घरेलू गैस सिलेण्डरों के 60 रुपये बढ़ने से पूरे भारत में रसोई घरों के जायके पर असर पड़ने की चिंता जताई। उन्होंने कहा कि रेस्टोरेंट और होटल उद्योग में भी इससे नाश्ता और भोजन के दाम प्रभावित होंगे।


कोरबा ब्लॉक अध्यक्ष पालुराम साहु ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार के पास ईंधन सुरक्षा के लिए कोई प्रभावी कार्य योजना नहीं है और अचानक एलपीजी सिलेण्डरों के दाम बढ़ाकर आम जनता पर अतिरिक्त बोझ डाला गया है। उन्होंने कहा कि यह वृद्धि तुरंत वापस ली जाए।


जमनीपाली दर्री ब्लॉक अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी ने भाजपा नेता विनायक ताम्रकार द्वारा दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम खेती के मामले का जिक्र करते हुए कहा कि लगभग 300 एकड़ में की गई यह खेती, जिसमें आधी भूमि सरकारी है, गंभीर कानूनी और नैतिक सवाल खड़े करती है। बालको ब्लॉक अध्यक्ष ए. डी. जोशी ने कहा कि भाजपा सरकार के राज में अवैध नशे का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है और यह न केवल गली-मोहल्लों में बिक रहा है बल्कि स्कूलों तक में भी बच्चों तक पहुँच रहा है।


सीतामणी मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ने 500 रुपये में घरेलू गैस सिलेण्डर देने का वादा किया था, लेकिन सत्ता में सवा दो साल बीतने के बाद भी यह वादा पूरा नहीं हुआ और अब घरेलू गैस सिलेण्डर 1000 रुपये से भी अधिक कीमत पर मिल रहा है।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसजनों ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महंगाई पर नियंत्रण के लिए तत्काल ठोस कदम उठाने की मांग की। नेताओं ने कहा कि महंगाई से परेशान जनता को राहत दिलाना आवश्यक है और सरकार को जनहित को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में कमी लानी चाहिए

इस कार्यक्रम में महिला कांग्रेस अध्यक्ष (ग्रामीण) प्रभासिंह तंवर, पूर्व जिला अध्यक्ष सपना चौहान, पीसीसी सचिव विकास सिह, बांकीमांगरा नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन, संतोष कुमार देवांगन, पार्षद रवि चंदेल, पूर्व पार्षद सनीष कुमार, रोपा तिर्की, मस्तुल कंवर, अविनाश बंजारे, टी पी नगर मंडल अध्यक्ष जवाहर निर्मलकर, गिरधारी बरेठ, मनहरण राठौर (इंटक) सहित दर्जनों वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कार्यक्रम का सफल संचालन श्याम सुंदर सोनी ने किया और आभार मुकेश कुमार राठौर ने व्यक्त किया।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

अपने क्षेत्र के समाचार व विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें
📞 7647981711, 9303948009 📰

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now