मां सर्वेश्वरी प्रीमियर लीग 2026 का भव्य समापन
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सूरजपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता सौरभ साहू
16 दिनों तक चला खेल महाकुंभ, बिहारपुर टाइगर्स बनी विजेता टीम
सूरजपुर ACGN:- जिले के दूरांचल क्षेत्र चांदनी-बिहारपुर महुली में श्री सर्वेश्वरी समूह के तत्वावधान में आयोजित “मां सर्वेश्वरी प्रीमियर लीग क्रिकेट कौशल निर्माण खेल महाकुंभ 2026” का 19 फरवरी गुरुवार को भव्य समापन हुआ। यह आयोजन 3 फरवरी 2026 से प्रारंभ हुआ था, जिसमें 7 फ्रेंचाइजी की कुल 105 क्षेत्रीय खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

पूरे 16 दिनों तक खिलाड़ियों को व्यवस्थित प्रशिक्षण देकर उनके खेल कौशल को निखारा गया और बड़े मंच के लिए तैयार किया गया। प्रतियोगिता का संचालन इंडियन प्रीमियर लीग की तर्ज पर प्वाइंट टेबल प्रणाली के आधार पर किया गया, जिससे खिलाड़ियों में पेशेवर प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित हुई।

फाइनल मुकाबला बिहारपुर टाइगर्स और अवंतिकापुर टाइटल्स के बीच खेला गया। बिहारपुर ने टॉस जीतकर 12 ओवर में 200 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। जवाब में अवंतिकापुर की टीम निर्धारित ओवरों में 190 रन ही बना सकी और इस तरह बिहारपुर टाइगर्स वर्ष 2026 की विजेता टीम बनी।

पूरी श्रृंखला में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। कई शतक लगे, छह गेंदों पर छह छक्के जड़े गए और गेंदबाजों ने हैट्रिक लेकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य पिछड़े क्षेत्र के युवाओं को खेल का मंच देना, उनमें अनुशासन और समर्पण की भावना विकसित करना तथा भविष्य में बड़े स्तर पर खेलने के लिए तैयार करना रहा। क्षेत्रीय समाजसेवियों ने इसे युवाओं के लिए वरदान बताया।

समापन अवसर पर अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम पड़ाव वाराणसी द्वारा 105 खिलाड़ियों को निःशुल्क वस्त्र वितरित किए गए। अघोरेश्वर संदेश और स्वतंत्रता रक्षा पंपलेट का वितरण किया गया तथा 251 लोगों को भंडारा और महाप्रसाद कराया गया। शाखा अंबिकापुर द्वारा 30 लॉकेट, 80 पुस्तकें, क्रिकेट बैट बॉल किट और 30 ट्रैकसूट प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया। पूजा-प्रार्थना के साथ परम पूज्य अघोरेश्वर महाप्रभु अवधूत भगवान राम जी और पूज्यपाद बाबा गुरुपद संभव राम जी के आशीर्वाद से कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर समर विजय सिंह तोमर, प्रमोद श्रीवास्तव, बृजेश राय, रमेश यादव, मिथिलेश यादव, पूनम चंद गोयल सहित अनेक पदाधिकारी और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






