लाइन परिचारकों को बड़ी राहत, मानदेय में 33 प्रतिशत बढ़ोतरी,
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
अब मिलेगा पेट्रोल भत्ता भी, मासिक आय बढ़कर हुई 19,366 रुपए
रायपुर ACGN:- छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने संविदा पर कार्यरत लाइन परिचारकों के हित में बड़ा और राहत भरा फैसला लिया है। कंपनी ने उनके मानदेय में लगभग 33 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने के साथ-साथ पेट्रोल भत्ता देने की भी घोषणा की है। इस निर्णय से प्रदेशभर में कार्यरत लाइन परिचारकों की मासिक आय में सीधा इजाफा होगा और फील्ड में काम करने वाले कर्मचारियों को आर्थिक सहूलियत मिलेगी।
अब तक लाइन परिचारकों को 14,645 रुपए प्रतिमाह फिक्स मानदेय दिया जा रहा था, जिसे बढ़ाकर 19,366 रुपए प्रतिमाह कर दिया गया है। इस तरह उनके मानदेय में 4,721 रुपए की सीधी बढ़ोतरी की गई है। यह नई व्यवस्था 1 फरवरी 2026 से लागू होगी। इसके साथ ही नियुक्ति आदेश में उल्लेखित 10 वर्ष बाद सेवा समाप्ति की बाध्यता को भी समाप्त कर दिया गया है, जिससे कर्मचारियों में लंबे समय से चली आ रही असुरक्षा की भावना दूर होगी।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सहानुभूतिपूर्ण पहल और मार्गदर्शन में यह फैसला लिया गया। पावर ट्रांसमिशन कंपनी के अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह और डिस्ट्रीब्यूशन व जनरेशन कंपनी के अध्यक्ष रोहित यादव के निर्देश पर इस संबंध में त्वरित आदेश जारी किए गए हैं। कंपनी के अनुसार लाइन परिचारकों का मूल मानदेय 15,600 रुपए निर्धारित किया गया है, जिस पर 5 प्रतिशत मैदानी भत्ता दिया जाएगा। इसके अलावा अनुभव के आधार पर विशेष भत्ता भी मिलेगा, जो तीन से सात वर्ष के अनुभव के अनुसार अलग-अलग स्लैब में तय किया गया है।
नई व्यवस्था में सबसे अहम बात यह है कि लाइन परिचारकों को पहली बार 800 रुपए प्रतिमाह पेट्रोल भत्ता दिया जाएगा। फील्ड में कार्यरत कर्मचारियों को रोजाना अलग-अलग स्थानों पर जाना पड़ता है, ऐसे में यह भत्ता उनके आवागमन खर्च को कम करने में मददगार साबित होगा। इसके साथ ही कर्मचारी भविष्य निधि और कर्मचारी राज्य बीमा अधिनियम के तहत अंशदान की सुविधा भी दी जाएगी।
यह निर्णय ट्रांसमिशन कंपनी और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी दोनों के संविदा लाइन परिचारकों पर समान रूप से लागू होगा। विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा है कि यह निर्णय लाइन परिचारकों की जिम्मेदारियों और कठिन कार्य परिस्थितियों को देखते हुए लिया गया एक सकारात्मक कदम है, जिससे उनका मनोबल बढ़ेगा और कार्यक्षमता में भी सुधार आएगा।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा






