डीईओ का औचक निरीक्षण, स्कूल में लापरवाही उजागर
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
मुंगेली छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
झिटकनिया स्कूल में 5 शिक्षक मिले अनुपस्थित, कारण बताओ नोटिस के निर्देश
मुंगेली ACGN:- कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देश पर जिले में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने लगातार निगरानी की जा रही है। इसी कड़ी में जिला शिक्षा अधिकारी एल.पी. डाहिरे ने मुंगेली विकासखंड अंतर्गत शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला झिटकनिया का औचक निरीक्षण किया, जहां शिक्षकों की लापरवाही सामने आई।
निरीक्षण के दौरान विद्यालय में पदस्थ श्रीमती यू. दिवाकर, एल.एस. बघेल, जे.के. देवांगन, श्रीमती एस. दिवाकर एवं आर.के. दिवाकर कुल पांच शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। इस पर जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी अनुपस्थित शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।
डीईओ ने स्पष्ट किया कि यदि शिक्षकों द्वारा प्रस्तुत जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया तो नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को चेताया कि शैक्षणिक कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और विद्यार्थियों के भविष्य से कोई समझौता नहीं होगा।
निरीक्षण के दौरान शिक्षा की गुणवत्ता, बच्चों की उपस्थिति एवं विद्यालयीन व्यवस्था की भी समीक्षा की गई और सुधार के आवश्यक निर्देश दिए गए।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































