रतनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फरार पशु तस्कर रायपुर से गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बिलासपुर छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को दबोचा, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
बिलासपुर/रतनपुर। थाना रतनपुर पुलिस ने पशु तस्करी के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के विरुद्ध लंबे समय से तलाश की जा रही थी। पुलिस की सतत निगरानी और कड़ी मशक्कत के बाद उसे पकड़ लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी का नाम इरफान कुरैशी, पिता सुभान कुरैशी, उम्र 31 वर्ष, निवासी व्ही.व्ही. विहार, थाना मोआ, जिला रायपुर (छत्तीसगढ़) बताया गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 10 सितंबर 2025 को थाना रतनपुर में मोबाइल के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि कोरबा–बिलासपुर राष्ट्रीय मार्ग से होते हुए रतनपुर की ओर एक आयशर वाहन में बिना चारा-पानी के मवेशियों को ठूंस-ठूंसकर भरकर उत्तर प्रदेश के कत्लखाने की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रेड कार्रवाई की थी।
रेड के दौरान कुल 17 नग मवेशी बरामद किए गए, जिनमें 13 भैंसा, 2 भैंस एवं 2 भैंसा मृत अवस्था में पाए गए। जब्त मवेशियों की अनुमानित कीमत करीब 5 लाख 95 हजार रुपये आंकी गई। इसके अलावा आयशर वाहन क्रमांक CG 04 PT 8078, जिसकी कीमत लगभग 10 लाख रुपये बताई गई, उसे भी जप्त किया गया था। उक्त मामले में पहले ही आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका था, जबकि कुछ आरोपी फरार थे।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (आईपीएस) द्वारा इण्ड-टू-इण्ड कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में फरार आरोपियों की लगातार तलाश की जा रही थी। तलाश के दौरान सूचना मिली कि आरोपी इरफान कुरैशी रायपुर स्थित अपने निवास में मौजूद है। सूचना की तस्दीक के बाद थाना रतनपुर पुलिस की टीम रायपुर रवाना हुई और आरोपी के घर दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय, उप निरीक्षक मेलाराम कठौतिया, सहायक उप निरीक्षक दिनेश तिवारी, प्रधान आरक्षक गजेन्द्र सिंह एवं आरक्षक राजेन्द्र साहू की विशेष भूमिका रही।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































