नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बेलगहना पुलिस का मादक पदार्थ तस्करी पर बड़ा प्रहार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

बेलगहना पुलिस का मादक पदार्थ तस्करी पर बड़ा प्रहार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

13 किलो गांजा सहित 8.41 लाख की संपत्ति जप्त, चार आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर/कोटा। अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रहार अभियान के तहत चौकी बेलगहना पुलिस ने गांजा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए 13 किलोग्राम गांजा सहित कुल 8 लाख 41 हजार 250 रुपये की संपत्ति जप्त की है। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (आईपीएस) के निर्देशानुसार जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 22 जनवरी 2026 को बेलगहना चौकी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कोटा की ओर से कुछ लोग मोटरसाइकिलों के माध्यम से मादक पदार्थ गांजा का परिवहन कर रहे हैं।
सूचना की पुष्टि के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह तथा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कोटा नुपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में पुलिस टीम गठित कर बेलगहना–कोटा मार्ग के ग्राम पंडरापथरा में घेराबंदी की गई। इस दौरान कोटा की ओर से आ रही दो मोटरसाइकिलों पर सवार तीन पुरुष और एक महिला को संदेह के आधार पर रोका गया।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार की गई—
गजेन्द्र कुमार खत्री, पिता तेजमल खत्री, उम्र 38 वर्ष, निवासी सांगानेर, जिला जयपुर (राजस्थान), हाल मुकाम लोरमी, जिला मुंगेली
नीरज उर्फ मोन्टू, पिता मानिकदास मानिकपुरी, उम्र 24 वर्ष, निवासी राम्हेपुर लोरमी, जिला मुंगेली
मंगलू राम साहू, पिता छोटेलाल साहू, उम्र 32 वर्ष, निवासी डिण्डौल, थाना लोरमी, जिला मुंगेली
श्रीमती सरस्वती, पति मंगलू राम साहू, उम्र 30 वर्ष, निवासी डिण्डौल, थाना लोरमी, जिला मुंगेली
तलाशी के दौरान आरोपियों के संयुक्त कब्जे से 13 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 6 लाख 50 हजार रुपये बताई गई, बरामद की गई। इसके अलावा गांजा परिवहन में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल, चार मोबाइल फोन और 1750 रुपये नकद जप्त किए गए। जप्त की गई कुल संपत्ति का मूल्य 8 लाख 41 हजार 250 रुपये आंका गया है।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पूछताछ में मुख्य आरोपी गजेन्द्र कुमार खत्री ने स्वीकार किया कि वह मादक पदार्थ गांजा बलांगीर (ओडिशा) से लाकर अपने साथियों के माध्यम से आसपास के क्षेत्रों में बिक्री कर अवैध रूप से धन अर्जित करता था।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी बेलगहना उप निरीक्षक हेमंत सिंह, आरक्षक अंकित जायसवाल, धीरज जायसवाल, ईश्वर नेताम, कौशल बिन्झवार एवं महिला आरक्षक गोमती पेंद्रो की विशेष भूमिका रही।
बेलगहना पुलिस द्वारा अवैध नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now