नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाने व दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाने व दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711 9303948009


रतनपुर पुलिस ने नाबालिग बालिका को दिल्ली से सुरक्षित किया बरामद, आरोपी भेजा गया जेल
बिलासपुर/रतनपुर: नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म करने के गंभीर मामले में रतनपुर पुलिस ने त्वरित व प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने पीड़िता को दिल्ली से सुरक्षित बरामद किया है।
गिरफ्तार आरोपी:
शंकर यादव, पिता परदेशी यादव, उम्र 19 वर्ष, निवासी केसर भाठापारा, थाना पामगढ़, जिला जांजगीर-चांपा (छ.ग.)
घटना का विवरण:
दिनांक 04 जुलाई 2025 को प्रार्थी द्वारा थाना रतनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 03 जुलाई 2025 को उसकी नाबालिग पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना रतनपुर में तत्काल अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
प्रकरण नाबालिग से संबंधित गंभीर प्रकृति का होने के कारण थाना प्रभारी रतनपुर द्वारा उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती मधुलिका सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा श्रीमती नुपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में आरोपी व नाबालिग की पतासाजी हेतु विशेष प्रयास किए गए।
जांच के दौरान नाबालिग बालिका के दिल्ली में होने की सूचना प्राप्त होने पर थाना रतनपुर की एक विशेष टीम दिल्ली रवाना की गई। वहां से आरोपी शंकर यादव के कब्जे से पीड़िता को सुरक्षित बरामद किया गया। पीड़िता से पूछताछ में आरोपी द्वारा शादी का झांसा देकर भगाना तथा जबरन शारीरिक संबंध बनाना सामने आया।
इसके पश्चात आरोपी एवं पीड़िता को रतनपुर लाया गया, जहां आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
उक्त कार्रवाई में योगदान:
इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक बलदेव सिंह, आरक्षक किशोर काले एवं महिला आरक्षक स्वाती बंजारे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
रतनपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नाबालिगों के विरुद्ध अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त और त्वरित कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now