गैर इरादतन हत्या के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायगढ़ छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
रायगढ़ जिले के थाना लैलूंगा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खम्हार में खेत में करंटयुक्त तार लगाने से हुई किसान की मौत के मामले में पुलिस ने शेष चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। इस गंभीर घटना में पहले ही दो आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी थी, जबकि फरार आरोपियों की तलाश लगातार जारी थी।
घटना का विवरण:
दिनांक 12 अक्टूबर 2025 को ग्राम खम्हार निवासी लालकुमार साहू पिता चिलोचन प्रसाद साहू, उम्र 37 वर्ष, खेत में करंट की चपेट में आने से मृत पाए गए थे। लालकुमार अपने खेत मुड़बहला में रात करीब 8 बजे जंगली सुअरों को भगाने और फटाका फोड़ने गए थे। इसी दौरान खेत में अज्ञात व्यक्ति द्वारा जीआई तार के माध्यम से बिजली कनेक्शन जोड़कर बांस की फाली में जंगली सुअर फसाने का जाल लगाया गया था। इस जाल में आने से लालकुमार की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने मर्ग क्रमांक 137/2025 के तहत धारा 194 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं अपराध क्रमांक 281/2025, धारा 105 भारतीय न्याय संहिता के तहत विवेचना प्रारंभ की। जांच में गवाहों और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर प्रारंभिक रूप से जोसेफ मिंज और सोनू एक्का को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उन्होंने घटना के समय खेत में बिजली कनेक्शन लगाने की बात स्वीकार की। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
फरार आरोपियों की गिरफ्तारी:

दिनांक 22 जनवरी 2026 को शेष चार आरोपियों—
सत्यप्रकाश एक्का, पिता राधेलाल एक्का, उम्र 29 वर्ष
जशवंत मिंज, पिता कार्तिक राम मिंज, उम्र 43 वर्ष
शशीलाल एक्का, पिता पंतराम एक्का, उम्र 45 वर्ष
करन चौहान, पिता अधिन चौहान, उम्र 27 वर्ष
सभी निवासी ग्राम खम्हार, थाना लैलूंगा, जिला रायगढ़ को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
पुलिस कार्रवाई में मार्गदर्शन:
यह कार्रवाई थाना प्रभारी उप निरीक्षक गिरधारी साव के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल, एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी, एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्दांत तिवारी के मार्गदर्शन में की गई।
लैलूंगा पुलिस ने स्पष्ट किया कि अपराध में संलिप्त आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। कानून के अनुरूप सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


