नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ग्राम बरभौना के पास अवैध महुआ शराब निर्माण की तैयारी नष्ट – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

ग्राम बरभौना के पास अवैध महुआ शराब निर्माण की तैयारी नष्ट

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़ छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009


रायगढ़ पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी खरसिया श्री प्रभात कुमार पटेल के मार्गदर्शन में जिलेभर में अवैध शराब, जुआ-सट्टा और कबाड़ कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए थाना प्रभारियों द्वारा मुखबीर तंत्र को सुदृढ़ करते हुए लगातार कार्रवाई की जा रही है।


इसी क्रम में आज थाना प्रभारी छाल निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम बरभौना के समीप अवैध रूप से महुआ शराब बनाने की तैयारी की जा रही है।


सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी द्वारा तत्काल पुलिस टीम के साथ मौके पर दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान शराब बनाने वाले आरोपी मौके पर नहीं मिले, लेकिन वहां भारी मात्रा में 20 से 25 बोरी महुआ बरामद हुआ, जिसका प्रयोग अवैध शराब निर्माण में किया जाना था। बरामद सामग्री को विधिवत नष्ट कर दिया गया।


पुलिस ने ग्रामीणों के बीच मुनादी कराकर यह स्पष्ट संदेश दिया कि अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


इस कार्रवाई थाना प्रभारी छाल निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी
आरक्षक भगवती प्रसाद लक्ष्मे, सतीश जगत, उमेन्द्र उरांव, और भूपेश राठिया का विशेष योगदान रहा
छाल पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं आम नागरिकों में कानून व्यवस्था के प्रति भरोसा और मजबूत हुआ है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now