जोरापाली में सट्टा रैकेट पर कोतरारोड़ पुलिस की कार्रवाई, आदतन आरोपी सट्टा-पट्टी सहित गिरफ्तार, नेटवर्क की जांच जारी
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायगढ़, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
रायगढ़ जिले के कोतरारोड़ पुलिस ने ग्राम जोरापाली चौक में सट्टा संचालन की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए गंगाधर सारथी, पिता स्व. धरम सिंह सारथी, उम्र 43 वर्ष, निवासी ग्राम धनांगर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से सट्टा पट्टी, नगद 900 रुपये, एक मोबाइल फोन और एक पेन बरामद किया गया।
जानकारी के अनुसार, मुखबीर से प्राप्त पुख्ता जानकारी के आधार पर थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 20 जनवरी 2026 को दबिश दी। आरोपी के विरुद्ध थाना कोतरारोड़ में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिबंध अधिनियम 2023 की धारा 6 एवं 7 के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।
पुलिस जांच में यह भी पता चला कि गंगाधर सारथी पूर्व से जुआ-सट्टा एवं अवैध शराब बिक्री में लिप्त है। उसके खिलाफ कोतरारोड़ थाना क्षेत्र में 36 प्रकरण पहले से दर्ज हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अब सट्टा-पट्टी नेटवर्क और लिंक की गहन जांच कर रही है ताकि इस अवैध कारोबार में शामिल अन्य लोगों तक पहुँचा जा सके।
इस कार्रवाई में उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त, प्रधान आरक्षक बाबूलाल पटेल, आरक्षक संदीप कौशिक, चंद्रेश पाण्डेय, राजेश खाण्डे और टिकेश्वर पटेल की सराहनीय भूमिका रही।
कोतरारोड़ पुलिस ने चेतावनी दी है कि क्षेत्र में जुआ-सट्टा और अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


