नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जन्मदिन को सेवा पर्व बनाया, 411 यूनिट रक्तदान से रचा इतिहास – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

जन्मदिन को सेवा पर्व बनाया, 411 यूनिट रक्तदान से रचा इतिहास

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बरहमपुर – ओडिशा

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता अनिल कुमार चौधुरी

आर. मुरली मोहन के जन्मदिन पर मेगा ब्लड डोनेशन, फ्री हेल्थ व आई चेकअप कैंप से सैकड़ों को मिला लाभ

बरहमपुर | ACGN :- अर्बन बैंक के अध्यक्ष, पूर्व कॉर्पोरेटर और जाने-माने समाजसेवी आर. मुरली मोहन ने अपने जन्मदिन को एक बार फिर सेवा और मानवता के नाम समर्पित करते हुए मिसाल कायम की। तुलसी नगर मेन रोड स्थित लकी सेलिब्रेशन में आयोजित मेगा ब्लड डोनेशन कैंप में रिकॉर्ड 411 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। इसके साथ ही फ्री हेल्थ चेक-अप, आंखों की जांच और निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया।
राधाकृष्ण बणिक संघ, फ्रेंड्स फॉर एवर ग्रुप और शंकर नेत्रालय के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में बरहमपुर के विधायक के. अनिल कुमार मुख्य अतिथि रहे, जबकि पूर्व विधायक रमेश चंद्र छायापट्टनायक विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। पूर्व सांसद चंद्रशेखर साहू, महापौर संघमित्रा दलाई, डिप्टी मेयर ई. विवेक रेड्डी, वरिष्ठ समाजसेवी अरक्षित जेना, वरिष्ठ नेता सुभाष महाराणा सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने रक्तदान शिविर की शुरुआत की।
रक्तदान के साथ-साथ 241 लोगों की आंखों की जांच की गई, जिनमें से 50 लोगों को सर्जरी की सलाह दी गई। वहीं वार्ड-15 और आसपास के इलाकों के 500 से अधिक लोगों की हृदय रोग, न्यूरोलॉजिकल समस्या, मधुमेह, ब्लड प्रेशर और अन्य बीमारियों की जांच कर निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं।


नगर निगम के कई पार्षदों, अर्बन बैंक के सदस्यों, कर्मचारियों और शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने आयोजन में सहभागिता कर मुरली मोहन को बधाई दी। अतिथियों और नगरवासियों ने इस सेवा कार्य की खुले दिल से सराहना की और रक्तदाताओं को धन्यवाद दिया।
अपने उद्बोधन में आर. मुरली मोहन ने कहा कि यह सब समाज के सहयोग, लोगों के प्रेम और ईश्वर की कृपा से संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि वे पिछले 15 वर्षों से अपने जन्मदिन पर जनसेवा का यही संकल्प निभाते आ रहे हैं और आगे भी यह सेवा निरंतर जारी रहेगी।
शाम को ज़ारा आश्रम में केक काटकर फल वितरण किया गया तथा एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज में मरीजों और उनके परिजनों को पका हुआ भोजन भी वितरित किया गया।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now