नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भाजपा कार्यालय कोरबा के नए भवन का भूमिपूजन 2 फरवरी को – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

भाजपा कार्यालय कोरबा के नए भवन का भूमिपूजन 2 फरवरी को

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा – छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009


मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित मंत्रिमंडल को रायपुर में दिया गया औपचारिक आमंत्रण

कोरबा | ACGN :- भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय कोरबा के नवीन भवन के भूमिपूजन कार्यक्रम को लेकर संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। आगामी 2 फरवरी को प्रस्तावित इस कार्यक्रम के लिए आज रायपुर में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से सौजन्य भेंट कर औपचारिक आमंत्रण दिया गया।


उद्योग मंत्री लखन देवांगन एवं भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने मुख्यमंत्री निवास सिविल लाइन रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओपी चौधरी सहित मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों से भेंट कर भूमिपूजन कार्यक्रम में सहभागिता के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री सहित समस्त मंत्रिमंडल ने कार्यक्रम में शामिल होने हेतु सहर्ष स्वीकृति प्रदान की।


इसके पश्चात भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रदेश कोषाध्यक्ष राम गर्ग, प्रदेश महामंत्री डॉ नवीन मार्कण्डेय, प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू सहित अन्य वरिष्ठ प्रदेश पदाधिकारियों से भी सौजन्य मुलाकात कर उन्हें कार्यक्रम का निमंत्रण दिया। प्रदेश नेतृत्व ने कार्यक्रम में सहभागिता का आश्वासन देते हुए आमंत्रण स्वीकार किया।


उल्लेखनीय है कि 2 फरवरी को कोरबा में होने वाला भाजपा कार्यालय भवन का भूमिपूजन कार्यक्रम संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के समर्पण और जनसेवा के संकल्प का प्रतीक बनेगा। यह आयोजन न केवल संगठनात्मक विस्तार को गति देगा बल्कि आने वाले समय में जनहितकारी गतिविधियों के लिए एक सशक्त केंद्र के रूप में स्थापित होगा।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now