कटघोरा में अवैध रेत उत्खनन पर SDM की बड़ी कार्रवाई
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा – छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
जुराली घाट में छापेमारी के दौरान एक ट्रैक्टर जप्त, अन्य आरोपियों पर होगी सख्त कानूनी कार्यवाही
कोरबा ACGN:- कटघोरा अनुभाग अंतर्गत जुराली घाट क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। एसडीएम कटघोरा तन्मय खन्ना द्वारा शुक्रवार को मौके पर निरीक्षण के दौरान 6 से 7 ट्रैक्टर अवैध रूप से रेत उत्खनन करते हुए पाए गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम ने तत्काल राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर पहुंचकर जप्ती की कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
संयुक्त टीम के पहुंचते ही अधिकांश ट्रैक्टर चालक मौके से भागने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान एसडीएम तन्मय खन्ना स्वयं नदी पार कर दूसरे छोर तक पहुंचे और उत्खनन में लगे एक ट्रैक्टर को पकड़ने में सफलता हासिल की। ट्रैक्टर क्रमांक सीजी 12 बी यू 6784 मौके पर एक ट्रिप रेत उतारकर भागने की कोशिश कर रहा था, जिसे जप्त कर थाना कटघोरा में सुपुर्द किया गया।
जांच के दौरान वाहन पर अंकित श्री कृष्णा ट्रैक्टर के आधार पर जानकारी ली गई, जिसमें ट्रैक्टर का स्वामित्व भरत प्रजापति के नाम पर दर्ज पाया गया। वहीं अन्य ट्रैक्टर चालक भागने की जल्दबाजी में अपने मोबाइल फोन मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। इन मोबाइल फोन के माध्यम से आरोपियों की पहचान की जा रही है।
एसडीएम कटघोरा ने थाना प्रभारी को निर्देशित किया है कि अवैध रेत उत्खनन में संलिप्त सभी व्यक्तियों के विरुद्ध नियमों के तहत कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि क्षेत्र में अवैध उत्खनन पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































