नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नाबालिग से छेड़छाड़ और अनुचित मांग करने का आरोप, 53 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

नाबालिग से छेड़छाड़ और अनुचित मांग करने का आरोप, 53 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर

गोलबाजार थाना पुलिस की कार्रवाई, फल और आर्थिक मदद का प्रलोभन देकर बाहर घूमने चलने का बना रहा था दबाव; पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

रायपुर, ACGN:- रायपुर के गोलबाजार थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ और अनुचित मांग करने के आरोप में पुलिस ने 53 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी बालिका को मुफ्त में फल देने और जरूरत पड़ने पर आर्थिक मदद करने का प्रलोभन देकर अपने साथ बाहर घूमने जाने के लिए कहता था। बालिका के मना करने पर उसने कथित रूप से उसका हाथ पकड़कर अपनी ओर खींचने का प्रयास किया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 28 नवंबर 2026 को पीड़िता ने थाना गोलबाजार में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि मोहल्ले में रहने वाला आरोपी उसे फल और आर्थिक मदद का प्रलोभन देकर अपने साथ बाहर घूमने जाने जैसी अनुचित मांग कर रहा था। विरोध करने पर आरोपी ने छेड़छाड़ की नीयत से उसका हाथ पकड़कर अपनी ओर खींचने का प्रयास किया।
पीड़िता की रिपोर्ट पर गोलबाजार थाना रायपुर में अपराध क्रमांक 165/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 और पॉक्सो एक्ट की धारा 8 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी राजेश कुमार गाटले (53 वर्ष), पिता महादेव गाटले, निवासी बंस टाल, थाना गोलबाजार, रायपुर को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now