तलवार दिखाकर ट्रेलर से लूट करने वाला दूसरा आरोपी गिरफ्तार, वारदात के बाद से चल रहा था फरार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
बांकीमोंगरा पुलिस की कार्रवाई, पहले ही एक आरोपी को भेजा जा चुका है जेल; 1.11 लाख रुपये का सामान लूटने का मामला
कोरबा, ACGN:- ट्रेलर वाहनों से लूट की वारदात को अंजाम देने के मामले में बांकीमोंगरा पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान सहमत खान उर्फ शहमद उर्फ राजा खान (22 वर्ष), निवासी कटघोरा, जिला कोरबा के रूप में हुई है। उसे 29 नवंबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी वेद प्रकाश सिंह ने 12 अक्टूबर 2026 को थाना बांकीमोंगरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि रामबाबू कैंप सुराकछार के पास खड़े उनके ट्रेलर क्रमांक CG 04 HB 5231 और सुरिजपाल के ट्रेलर क्रमांक CG 12 S 1698 के हॉर्स इंजन के दो-दो टायर आरोपी चोरी कर ले जाने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान आरोपियों ने मुंशी विकास यादव को तलवार दिखाकर डराया-धमकाया। उसके चिल्लाने पर आरोपी टायर छोड़कर भाग गए, लेकिन सुरिजपाल के ट्रेलर के केबिन में घुसकर दो बैटरी, जैक और व्हील पाना लूटकर ले गए।
इस मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 207/2026 के तहत बीएनएस की धारा 331(4), 309(4), 3(5) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के अंतर्गत अपराध दर्ज किया था। पुलिस के मुताबिक, वारदात में कुल 1 लाख 11 हजार 700 रुपये का सामान लूटा गया था।
मामले में पहले आरोपी नजीर अली (26 वर्ष), निवासी तेंदुटिकरा, थाना उदयपुर, जिला सरगुजा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा चुका है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त कार क्रमांक CG 04 PC 9142, एक धारदार तलवार, लूटी गई दो बैटरी, जैक और व्हील पाना सहित घटनास्थल के पास छोड़े गए चार टायर बरामद किए थे।
पुलिस के अनुसार, दूसरा आरोपी सहमत खान उर्फ राजा खान घटना के बाद से फरार चल रहा था। उसकी तलाश के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राम कुमार साव, सहायक उपनिरीक्षक नंदलाल टंडन तथा आरक्षक हरीश मरावी, मुकेश यादव और दिलेर मनहर की सराहनीय भूमिका रही।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा
















































