नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 25 क्विंटल लोहे का कबाड़ लेकर जा रही बोलेरो पिकअप जब्त, चालक वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

25 क्विंटल लोहे का कबाड़ लेकर जा रही बोलेरो पिकअप जब्त, चालक वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

बांकीमोंगरा पुलिस की कार्रवाई, चोरी की संपत्ति होने के संदेह में कबाड़ और वाहन जब्त; मामले की जांच जारी

कोरबा, ACGN:- बांकीमोंगरा पुलिस ने अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे लगभग 25 क्विंटल लोहे के स्क्रैप और अन्य सामान से भरी बोलेरो पिकअप को जब्त किया है। पुलिस के अनुसार, वाहन चालक कबाड़ के संबंध में कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने चोरी की संपत्ति होने के संदेह में कबाड़ सहित वाहन को जब्त कर इस्तगासा क्रमांक 04/26, धारा 106 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 28 नवंबर 2026 को सहायक उपनिरीक्षक चक्रधर सिंह राठौर आरक्षक क्रमांक 779 और 742 के साथ नगर पेट्रोलिंग पर रवाना थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बांकीमोंगरा से कुसमुंडा की ओर एक वाहन में अवैध कबाड़ का परिवहन किया जा रहा है। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने के बाद पुलिस टीम घुड़देवा 3-4 खदान के पास मुख्य मार्ग पर पहुंची और संदिग्ध वाहन का इंतजार करने लगी।
कुछ देर बाद बांकीमोंगरा की ओर से आ रही महिंद्रा बोलेरो पिकअप क्रमांक UP 96 AT 2495 को रोककर जांच की गई। वाहन में लगभग 25 क्विंटल लोहे का स्क्रैप और अन्य सामान भरा हुआ था। चालक ने पूछताछ में अपना नाम प्रथम यादव उर्फ निक्कू (23 वर्ष), निवासी बरभांठा, कसनिया मोड़, थाना कटघोरा, जिला कोरबा बताया।
पुलिस ने वाहन चालक को कबाड़ और अन्य सामान के वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए नोटिस दिया। चालक द्वारा कोई वैध दस्तावेज नहीं होना बताया गया। इसके बाद गवाहों की मौजूदगी में लगभग 25 क्विंटल लोहे के स्क्रैप और अन्य सामान को बोलेरो पिकअप सहित धारा 106 बीएनएसएस के तहत जब्त किया गया।
पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जानकारी में कबाड़ का सामान कटघोरा के लखनपुर निवासी दीपक साहू उर्फ ललुआ का होना पता चला है। फिलहाल पुलिस मामले की अग्रिम विवेचना कर रही है। कबाड़ के स्रोत और उसके परिवहन से जुड़े तथ्यों की जांच जारी है।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now