शहर में दुपहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 लाख की चार गाड़ियां बरामद
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बिलासपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- बिलासपुर
सरकंडा पुलिस की कार्रवाई, 18 साल का युवक गिरफ्तार और एक नाबालिग निरुद्ध; चार अन्य आरोपियों की तलाश जारी
बिलासपुर, ACGN:- शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से दुपहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह का सरकंडा पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में एक वयस्क आरोपी लक्की शर्मा उर्फ प्रिंस को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि से संघर्षरत बालक को निरुद्ध किया गया है। आरोपियों की निशानदेही पर करीब 3 लाख रुपये कीमत के चार चोरी के दुपहिया वाहन बरामद किए गए हैं। पुलिस ने मामले में संगठित अपराध से संबंधित धाराएं भी जोड़ी हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, टिकरापारा निवासी अमन सोनी (24 वर्ष) ने थाना सरकंडा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 25 नवंबर 2026 को सुबह करीब 11:30 बजे उन्होंने अपनी महरूम रंग की होंडा एक्टिवा क्रमांक CG-10-BD-5560 को राजकिशोर नगर स्थित नेचुरल सैलून के सामने खड़ा किया था। दोपहर करीब 2 बजे अज्ञात व्यक्ति वाहन चोरी कर ले गया। शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 1737/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
मामले के खुलासे के लिए पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा तिलेश्वर प्रसाद यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नरेश कुमार चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।
पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर संदेही लक्की शर्मा उर्फ प्रिंस और एक विधि से संघर्षरत बालक को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने अपने फरार साथियों शुभम साहू, राज चौहान, मंथन और जादू के साथ मिलकर शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों से दुपहिया वाहन चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस का कहना है कि चोरी के बाद वाहनों की पहचान छिपाने के लिए आरोपी उनकी आगे और पीछे की नंबर प्लेट निकालकर फेंक देते थे तथा वाहनों का स्वयं उपयोग करते थे।
आरोपियों की निशानदेही पर अटल आवास के पास छिपाकर रखे गए चार चोरी के दुपहिया वाहन बरामद किए गए। इनमें राजकिशोर नगर से चोरी की गई होंडा एक्टिवा क्रमांक CG-10-BD-5560, सिरगिट्टी मुक्तिधाम के सामने से चोरी की गई बजाज केटीएम क्रमांक CG-10-BD-8202, हैप्पी स्ट्रीट कोतवाली क्षेत्र से चोरी की गई हीरो स्प्लेंडर प्लस क्रमांक CG-10-PJ-7054 और जिला अस्पताल पार्किंग तारबाहर से चोरी की गई नीले रंग की होंडा एक्टिवा क्रमांक CG-10-AH-7522 शामिल हैं। पुलिस ने बरामद वाहनों की कुल कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई है।
पुलिस के अनुसार, गिरोह बनाकर वारदातों को अंजाम देने के मामले में अपराध क्रमांक 1737/2026 में बीएनएस की धारा 112 और 3(5) भी जोड़ी गई है। गिरफ्तार आरोपी लक्की शर्मा उर्फ प्रिंस की उम्र 18 वर्ष 5 माह 15 दिन बताई गई है। पुलिस ने उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, जबकि विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया है।
मामले में फरार बताए जा रहे शुभम साहू, राज चौहान, मंथन और जादू की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी चोरी और अन्य गंभीर अपराधों के मामले दर्ज हैं। मामले की आगे की जांच जारी है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा
















































