खमतराई में लाखों के जेवरात चोरी का खुलासा, दो महिलाओं सहित तीन आरोपी गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बिलासपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- बिलासपुर
सरकंडा पुलिस ने चोरी के सोने-चांदी के जेवरात शत-प्रतिशत किए बरामद, मुख्य आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज हैं चार आपराधिक मामले; एक अन्य आरोपी फरार
बिलासपुर, ACGN:- सरकंडा थाना क्षेत्र के खमतराई में घर से लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो महिलाएं शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने और चांदी के जेवरात बरामद कर लिए गए हैं। मामले का एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 3 नवंबर 2026 की रात करीब 8 बजे खमतराई निवासी प्रार्थी अपने परिवार के साथ खाना खाने के बाद घर की परछी में सो रहे थे। परिवार में उनकी बहू नीशा सूर्यवंशी, बेटा संदीप सूर्यवंशी और नाती निशांक भी मौजूद थे। अगले दिन सुबह करीब 6:30 बजे जब बहू कमरे की ओर गई, तो कमरे का सांकल खुला मिला और अंदर रखी आलमारी का लॉक टूटा हुआ था। जांच करने पर आलमारी में रखे सोने के मंगलसूत्र, माला, टॉप्स, नथनी, पत्ता छाप माला सहित चांदी के पायल, करधन, बेनीफूल, बिछिया, चैन फांस, कंगन, लच्छा, अंगूठी और बाजूबंद गायब मिले।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सरकंडा में अपराध क्रमांक 1608/2026 के तहत बीएनएस की धारा 331(4), 305(ए) में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी।
मामले के खुलासे के लिए पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा तिलेश्वर प्रसाद यादव के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी नरेश कुमार चौहान के नेतृत्व में थाना सरकंडा पुलिस और सिविल टीम जांच में जुटी थी।
इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि खमतराई काली मंदिर के पास रहने वाला कुणाल ध्रुव अपने साथियों के साथ चोरी के जेवरात छिपाकर रखा है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर कुणाल ध्रुव को उसके घर से पकड़ा। पूछताछ में उसने खमतराई के सूर्यवंशी मोहल्ले में चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस के अनुसार, उसने बताया कि चोरी के सोने के जेवर ननची पटेल को और चांदी के जेवर दीपा चौहान तथा फरार आरोपी देवराज चौहान को रखने के लिए दिए थे।
पुलिस ने कुणाल ध्रुव (18 वर्ष 6 माह), ननची पटेल (25 वर्ष) और दीपा चौहान (45 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी के सोने के मंगलसूत्र, लॉकेट, टॉप्स तथा चांदी के लच्छा, पायल सहित अन्य जेवरात जब्त किए गए हैं। पुलिस ने मामले में बीएनएस की धारा 317(2) भी जोड़ी है।
गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी कुणाल ध्रुव के विरुद्ध पूर्व में भी चार आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। मामले में फरार आरोपी देवराज चौहान, निवासी लिंगियाडीह, की तलाश जारी है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा
















































