नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मंदिर में चोरी, फिर आगजनी! आखिर क्या छिपाना चाहता था आरोपी? – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

मंदिर में चोरी, फिर आगजनी! आखिर क्या छिपाना चाहता था आरोपी?

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दुर्ग, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय दुर्ग

वीर लंगूर भगवान मंदिर की दानपेटी से करीब 3 हजार रुपये पार, पास के सामान भंडारण कक्ष में भी लगी आग; नेवई पुलिस ने 27 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

दुर्ग ACGN:- मंदिर में चोरी और उसके ठीक बगल में रखे सामान में आग लगने की घटना ने रिसाली भांठा इलाके में कई सवाल खड़े कर दिए। चार टंकी के पास स्थित वीर लंगूर भगवान मंदिर का ताला तोड़कर दानपेटी से करीब 3 हजार रुपये की नगदी चोरी कर ली गई। इतना ही नहीं, मंदिर के बाजू में बने सामान भंडारण कक्ष में आग लगने से वहां रखा फ्रिज, राशन, भंडारा सामग्री, पलंग, सोफा, कूलर और अन्य घरेलू सामान जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। मामले में नेवई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मनोज कुमार रात्रे उर्फ कल्लू को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी प्रदीप महानंद, उम्र 46 वर्ष, निवासी इस्पातनगर रिसाली भांठा ने 26 नवंबर 2026 को थाना नेवई में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 25 नवंबर की रात करीब 10 बजे मंदिर में ताला लगाकर सभी लोग अपने घर चले गए थे। अगले दिन सुबह जब मंदिर पहुंचे तो बाजू में बने सामान रखने वाले कमरे में आग लगी हुई थी। कमरे में रखा मंदिर और भंडारा से संबंधित सामान जलकर खराब हो चुका था। वहीं मंदिर का ताला टूटा हुआ मिला और दानपेटी में रखी करीब 3 हजार रुपये की नगदी गायब थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए नेवई पुलिस ने अपराध क्रमांक 799/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 326(छ), 331(4) एवं 305 के अंतर्गत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।
विवेचना के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ की। इसी दौरान गवाह उत्तम सिंह ठाकुर ने पुलिस को बताया कि 25 नवंबर की रात तोड़फोड़ की आवाज सुनकर जब वह बाहर देखने निकले तो उन्होंने आरोपी मनोज कुमार रात्रे उर्फ कल्लू को पहचान लिया था। गवाहों से मिली जानकारी और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पतासाजी शुरू की और 28 नवंबर को रिसाली भांठा से उसे पकड़ लिया।
पुलिस के मुताबिक, अपराध में संलिप्तता पाए जाने पर आरोपी मनोज कुमार रात्रे उर्फ कल्लू, उम्र 27 वर्ष, को 28 नवंबर 2026 को दोपहर 2:20 बजे विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी की सूचना उसके परिजनों को देने के बाद उसे न्यायालय दुर्ग में पेश किया गया, जहां से उसे केंद्रीय जेल दुर्ग भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना नेवई के निरीक्षक अनिल कुमार साहू, महिला प्रधान आरक्षक नूतन साहू, आरक्षक विजय कुर्रे, आरक्षक प्यारेलाल साहू एवं आरक्षक शाहबाज खान का सराहनीय योगदान रहा।
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि मंदिरों, धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक संपत्तियों की सुरक्षा को लेकर सजग रहें। आसपास किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि, चोरी या आगजनी की जानकारी मिलने पर तत्काल नजदीकी थाने अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
      आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता ! दुर्ग पुलिस


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now