नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नाबालिग की खरीद-फरोख्त का खुलासा, MP से सकुशल बरामद; 2 महिलाओं समेत 4 गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

नाबालिग की खरीद-फरोख्त का खुलासा, MP से सकुशल बरामद; 2 महिलाओं समेत 4 गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरजपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संतोष यादव सूरजपुर

पहले 60 हजार रुपये में बेची गई बालिका, फिर 80 हजार में दोबारा सौदे की तैयारी; अनूपपुर रेलवे स्टेशन से भागने के बाद पुलिस ने सागर से किया बरामद।

सूरजपुर ACGN :- सूरजपुर जिले में नाबालिग बालिका की खरीद-फरोख्त के गंभीर मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश के सागर जिले से बालिका को सकुशल बरामद कर लिया है। मामले में दो महिलाओं समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जांच में सामने आया कि नाबालिग बालिका को कथित तौर पर पहले 60 हजार रुपये में शैतान सिंह को बेचा गया था। इसके बाद बालिका को 80 हजार रुपये में दोबारा बेचने का सौदा किए जाने की बात सामने आई। इसी दौरान रास्ते में बालिका अनूपपुर रेलवे स्टेशन से भाग निकली थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए सूरजपुर पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच और कार्रवाई आगे बढ़ाई। पुलिस टीम ने मध्यप्रदेश के सागर जिले में कार्रवाई कर बालिका को सकुशल बरामद किया। इस मामले में शैतान सिंह, कैलाश सिंह डांगी, सीमा सिंह उर्फ श्यामवती सिंह और शारदा मलिक को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार मोबाइल फोन, एक स्कूटी क्रमांक CG 29 AH 8430 तथा छह हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। नाबालिग बालिका की खरीद-फरोख्त जैसे गंभीर मामले में पुलिस की इस कार्रवाई को महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। फिलहाल मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र की आवाज बने हमसे जुड़े हमसे जुड़ने के लिए संपर्क करें।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें।
7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now