नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 27 नवंबर को रिलीज होगी फिल्म ‘अंतर्यामी’, बाबूशान महंती निभाएंगे मुख्य भूमिका – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

27 नवंबर को रिलीज होगी फिल्म ‘अंतर्यामी’, बाबूशान महंती निभाएंगे मुख्य भूमिका

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊


गंजाम, ओडिशा

By ACGN – 7647981711, 9303948009
रिपोर्ट – अनिल कुमार चौधरी, गंजाम

तेलुगु और ओडिया भाषा में होगी पहले चरण में रिलीज, बाद में हिंदी समेत पांच अन्य भाषाओं में भी आएगी फिल्म

गंजाम ACGN:- शिव सत्यम प्रोडक्शंस की नई फिल्म ‘अंतर्यामी’ 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। ‘कर्म आपका इंतजार कर रहा है’ विषयवस्तु पर आधारित इस फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्सुकता देखी जा रही है। फिल्म के प्रचार-प्रसार के लिए सोमवार को बरहमपुर के गांधी नगर स्थित लेवल-3 रेस्टोरेंट में प्रमोशनल प्रेस मीट आयोजित की गई।
फिल्म में ओडिया सिनेमा के मशहूर अभिनेता बाबूशान महंती मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। अमृता की प्रस्तुति में तैयार इस फिल्म के निर्माता ज्ञानरंजन साहू, अमृता निषाद और सिल्ला सत्यनारायण हैं, जबकि फिल्म का निर्देशन ए. शिव सत्यम ने किया है।


प्रेस मीट में निर्देशक ए. शिव सत्यम, निर्माता अमृता निषाद, पाबन रयाल और रवींद्र चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने फिल्म की कहानी, निर्माण और रिलीज की तैयारियों से जुड़ी जानकारी साझा की।
फिल्म पहले चरण में तेलुगु और ओडिया भाषा में रिलीज होगी। रिलीज के बाद बरहमपुर में फिल्म का प्रीमियर शो आयोजित करने की भी योजना है। इसके बाद इसे कन्नड़, तमिल, मलयालम और हिंदी भाषा में भी रिलीज किया जाएगा।
निर्माताओं का उद्देश्य फिल्म को बहुभाषी रूप में दर्शकों तक पहुंचाना है, ताकि अलग-अलग भाषाओं और क्षेत्रों के लोग इसकी कहानी से जुड़ सकें। अब दर्शकों को 27 नवंबर को फिल्म की रिलीज का इंतजार है।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र की महत्वपूर्ण खबरें, जनसमस्याएं और जनहित से जुड़े मुद्दे हमें भेजें: 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now