नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , तीन दिन से लापता महिला का कुएं में मिला शव, गांव में मचा हड़कंप, मौत की गुत्थी अनसुलझी – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

तीन दिन से लापता महिला का कुएं में मिला शव, गांव में मचा हड़कंप, मौत की गुत्थी अनसुलझी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरजपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संतोष यादव सूरजपुर

रविवार से लापता थी करीब 40 वर्षीय महिला, मंगलवार को कुएं में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी।

सूरजपुर ACGN:- जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भगवानपुर, ग्राम पंचायत गणेशपुर में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक कुएं से करीब 40 वर्षीय महिला का शव बरामद हुआ। महिला पिछले तीन दिनों से लापता थी। अचानक शव मिलने की खबर फैलते ही गांव में सनसनी फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
जानकारी के अनुसार महिला रविवार से लापता थी। परिजन और ग्रामीण उसकी लगातार तलाश कर रहे थे, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पा रहा था। इसी बीच मंगलवार को कुएं में महिला का शव दिखाई देने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही रामानुजनगर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कुएं से बाहर निकलवाया।
पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। मामला हादसा है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है, इन सवालों का जवाब अभी सामने आना बाकी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
तीन दिनों से लापता महिला का शव इस तरह कुएं में मिलने से गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं, लेकिन मौत की असली वजह पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगी।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
जनहित की खबर, जनसमस्या या क्षेत्र की महत्वपूर्ण जानकारी हम तक पहुंचाएं। संपर्क: 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now