किसानों के खातों में आई सम्मान निधि की रकम – 86 हजार से ज्यादा हितग्राही, आखिर कितनी पहुंची राशि?
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
मुंगेली, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा से जारी की किसान सम्मान निधि की 24वीं किश्त, मुंगेली जिले के 86,231 किसानों के खातों में पहुंचे 17.70 करोड़ रुपये, जिला एवं विकासखंड स्तर पर हुआ सीधा प्रसारण।
मुंगेली ACGN:- खेती-किसानी के काम में आर्थिक मदद का इंतजार कर रहे मुंगेली जिले के हजारों किसानों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किश्त की राशि पहुंच गई है। जिले के 86 हजार 231 पात्र किसानों के बैंक खातों में कुल 17 करोड़ 70 लाख रुपये अंतरित किए गए हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा से देशभर के पात्र किसानों के खातों में योजना की राशि का हस्तांतरण किया। इस दौरान मुंगेली जिले के किसानों ने भी अलग-अलग स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा।

जिला स्तरीय कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र, चमारी ढकेलकापा में आयोजित किया गया। यहां वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किसानों को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, कृषि वैज्ञानिकों और बड़ी संख्या में किसानों ने हिस्सा लिया।
जिला स्तरीय कार्यक्रम में कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो, जनपद पंचायत मुंगेली के अध्यक्ष श्री रामकमल सिंह परिहार, कृषि जनपद पंचायत मुंगेली के सभापति श्री दिलेश्वर राज साहू, जनपद सभापति श्री पवन पाण्डेय, श्री हरिसिंह परिहार, प्रगतिशील कृषक श्री भूपेन्द्र सिंह ठाकुर, उप संचालक कृषि श्रीमती वीणा ठाकुर, कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सतीश वर्मा और कृषि वैज्ञानिक डॉ. संतोष लहरे सहित कृषि एवं मत्स्य विभाग के अधिकारी तथा किसान मौजूद रहे।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत वर्ष 2019 में की गई थी। इस योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को प्रतिवर्ष 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता तीन समान किश्तों में दी जाती है। यह राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण यानी डीबीटी के माध्यम से सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है, जिससे बीच में किसी बिचौलिए की भूमिका नहीं रहती।
योजना के अंतर्गत अब तक पात्र किसानों को पहली से लेकर 23वीं किश्त तक की राशि दी जा चुकी है। अब 24वीं किश्त के रूप में राशि मिलने से किसानों को खेती-किसानी से जुड़े छोटे-मोटे खर्चों को पूरा करने में आर्थिक सहयोग मिलेगा।
जिला प्रशासन की ओर से आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से किसानों को योजना की जानकारी देने के साथ प्रधानमंत्री के सीधे प्रसारण से भी जोड़ा गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के 24.60 लाख किसानों के खातों में भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि अंतरित किए जाने की जानकारी दी गई है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
अपने क्षेत्र की आवाज बनने के लिए जुड़े हमारे साथ। छत्तीसगढ़ के सभी जिले, तहसील एवं ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































