बच्चों की सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता की पहल, स्कूल में आयोजित हुआ संयुक्त कार्यक्रम
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
सुरक्षित बचपन अभियान के तहत बालकों के विरुद्ध लैंगिक अपराधों की दी गई जानकारी, विधिक सेवा प्राधिकरण और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त पहल
कोरबा ACGN:- बच्चों की सुरक्षा, मानसिक स्वास्थ्य और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 30 अक्टूबर 2026 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोरकोमा में संयुक्त जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के सुरक्षित बचपन अभियान एवं मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का आयोजन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.एन. केशरी, नोडल अधिकारी डॉ. अशोक शाक्य एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) श्री पद्माकर शिंदे के निर्देशन में किया गया।

इस दौरान बच्चों को सुरक्षित बचपन अभियान के उद्देश्य तथा बालकों के विरुद्ध होने वाले लैंगिक अपराधों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। बच्चों की सुरक्षा, जागरूकता और ऐसे अपराधों से बचाव के प्रति समझ विकसित करने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम में जिला न्यायालय की सचिव कु. डिम्पल एवं मनोरोग विभाग से मनोसामाजिक कार्यकर्ता (PSW) श्री ताराचंद श्रीवास उपस्थित रहे। संयुक्त रूप से आयोजित इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को कानूनी जानकारी के साथ मानसिक स्वास्थ्य और बाल सुरक्षा के प्रति जागरूक करना रहा।
इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम बच्चों को अपने अधिकारों को समझने, गलत परिस्थितियों को पहचानने और जरूरत पड़ने पर उचित सहायता लेने के लिए प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
अपने क्षेत्र की आवाज बनने के लिए जुड़े हमारे साथ। छत्तीसगढ़ के सभी जिले, तहसील एवं ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा
















































