नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बिरसा मुंडा जयंती की तैयारियों को लेकर आदिवासी विकास परिषद ने सहायक आयुक्त से की मुलाकात – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

बिरसा मुंडा जयंती की तैयारियों को लेकर आदिवासी विकास परिषद ने सहायक आयुक्त से की मुलाकात

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

15 नवंबर को बुधवारी बाजार स्थित विश्व के प्रथम आदिवासी शक्तिपीठ में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर हुई विस्तृत चर्चा

कोरबा ACGN:- छत्तीसगढ़ आदिवासी विकास परिषद, जिला शाखा कोरबा के प्रतिनिधिमंडल ने 22 अक्टूबर 2026 को सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग कोरबा श्रीकांत केसर से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान आगामी 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर बुधवारी बाजार, कोरबा स्थित विश्व के प्रथम आदिवासी शक्तिपीठ में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई।
प्रतिनिधिमंडल ने कार्यक्रम से संबंधित प्रस्ताव सहायक आयुक्त के समक्ष प्रस्तुत किया और आयोजन को लेकर विस्तृत जानकारी साझा की। चर्चा के दौरान भगवान बिरसा मुंडा के ऐतिहासिक संघर्ष, आदिवासी समाज की गौरवशाली संस्कृति, सामाजिक जागरूकता और जनजातीय एकता को बढ़ावा देने जैसे विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
परिषद के प्रतिनिधियों ने बताया कि भगवान बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर प्रस्तावित कार्यक्रम को गरिमामय एवं भव्य स्वरूप देने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए विभागीय सहयोग की अपेक्षा भी व्यक्त की गई।
सौजन्य मुलाकात के दौरान परिषद के जिलाध्यक्ष वीर साय धनवार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओम प्रकाश प्रधान, महासचिव चंद्रभूषण कंवर, उपाध्यक्ष राम मूरत कंवर और संगठन सचिव गोवर्धन सिंह कंवर उपस्थित रहे।
परिषद ने आगामी आयोजन के माध्यम से भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष और योगदान को याद करने के साथ ही आदिवासी समाज की संस्कृति, एकता और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों को प्रमुखता देने की बात कही।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले, तहसील और ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं। पत्रकारिता में रुचि रखने वाले इच्छुक युवक-युवतियां संपर्क करें और पत्रकारिता में अपना करियर बनाएं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now