बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश, जयसिंह अग्रवाल ने दिया एकता और सद्भाव का आह्वान!
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
महानवमी शक्ति, भक्ति और आस्था का प्रतीक, विजयादशमी सत्य, धर्म और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है : जयसिंह अग्रवाल।
कोरबा ACGN:- शारदीय नवरात्रि की महानवमी एवं विजयादशमी के पावन अवसर पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कोरबा सहित छत्तीसगढ़ के समस्त नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि महानवमी शक्ति, भक्ति और आस्था का प्रतीक है, जबकि विजयादशमी सत्य की असत्य पर, धर्म की अधर्म पर और अच्छाई की बुराई पर विजय का संदेश देती है।
जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि विजयादशमी केवल धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि अपने जीवन से नकारात्मकता, अहंकार और बुराइयों को दूर कर सकारात्मक सोच तथा श्रेष्ठ कर्मों के साथ आगे बढ़ने का अवसर भी है। भगवान श्रीराम के आदर्श हमें सत्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर दृढ़ता से चलने की प्रेरणा देते हैं। हमें उनके जीवन से सीख लेकर समाज में प्रेम, भाईचारा, करुणा और आपसी सद्भाव को मजबूत करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि हमारी सबसे बड़ी शक्ति एकता और आपसी विश्वास है। पर्व-त्योहार हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के साथ समाज के लोगों को एक-दूसरे के करीब लाते हैं। ऐसे अवसरों पर हमें आपसी मतभेद भुलाकर सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने और ऐसा समाज बनाने का संकल्प लेना चाहिए, जहां प्रत्येक व्यक्ति के सम्मान, अधिकार और खुशहाली को प्राथमिकता मिले।
पूर्व मंत्री ने मां दुर्गा एवं भगवान श्रीराम से सभी के जीवन में सुख, शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की। उन्होंने आशा व्यक्त की कि प्रत्येक परिवार में प्रेम और सौहार्द बना रहे तथा कोरबा सहित पूरे छत्तीसगढ़ में विकास, शांति और भाईचारे का वातावरण मजबूत हो।
जयसिंह अग्रवाल ने समस्त नागरिकों से आह्वान किया कि इस विजयादशमी पर सत्य, न्याय, मानवता और सद्भाव के मार्ग पर चलने का संकल्प लें तथा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए अपनी भूमिका निभाएं।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले, तहसील और ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं। पत्रकारिता में रुचि रखने वाले इच्छुक युवक-युवतियां संपर्क करें और पत्रकारिता में अपना करियर बनाएं।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































