नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , डॉ. रमन सिंह को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, दीर्घायु की कामना – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

डॉ. रमन सिंह को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, दीर्घायु की कामना

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊


रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- सौरभ साहू

शंकर नगर स्थित निवास पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की आत्मीय मुलाकात। बोले अनुभव, दूरदर्शिता और मार्गदर्शन छत्तीसगढ़ के विकास एवं जनसेवा के लिए अमूल्य धरोहर हैं।


रायपुर ACGN:- छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने 15 अक्टूबर को राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित निवास पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से आत्मीय भेंट कर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मंत्री श्री अग्रवाल ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि और खुशहाल जीवन की मंगलकामना की।
मंत्री  राजेश अग्रवाल ने संस्कृत के मंगलवाक्य ‘जीवेत शरदः शतम्’ के साथ डॉ. रमन सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि वे स्वस्थ, सुदीर्घ और यशस्वी जीवन व्यतीत करें तथा जनसेवा और छत्तीसगढ़ की प्रगति के लिए निरंतर योगदान देते रहें।


डॉ. रमन सिंह का अनुभव प्रदेश की अमूल्य धरोहर : राजेश अग्रवाल
पर्यटन मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि डॉ. रमन सिंह का लंबा राजनीतिक एवं प्रशासनिक अनुभव छत्तीसगढ़ के लिए अमूल्य धरोहर है। उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में जनसेवा, सुशासन और प्रदेश के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता दी है। मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान प्रदेश में विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी पहलों को आगे बढ़ाया गया।
उन्होंने कहा कि डॉ. रमन सिंह का सरल, सहज और आत्मीय व्यक्तित्व तथा जनहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सार्वजनिक जीवन में कार्य करने वाले लोगों के लिए प्रेरणादायी है। उनकी दूरदर्शिता और मार्गदर्शन प्रदेश की विकास यात्रा को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं।


विधानसभा अध्यक्ष के रूप में लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूती
श्री अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान में विधानसभा अध्यक्ष के रूप में डॉ. रमन सिंह लोकतांत्रिक परंपराओं, संसदीय मर्यादाओं और संवैधानिक मूल्यों को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों का अनुभव और मार्गदर्शन नई पीढ़ी के जनप्रतिनिधियों को जनसेवा के प्रति अधिक समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है। डॉ. रमन सिंह का स्नेह और मार्गदर्शन सदैव प्रेरणास्रोत रहा है।
मंत्री श्री अग्रवाल ने ईश्वर से कामना की कि डॉ. रमन सिंह के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे। वे स्वस्थ एवं दीर्घायु रहकर प्रदेश की जनता की सेवा करते रहें और छत्तीसगढ़ को उनके अनुभव एवं मार्गदर्शन का लाभ निरंतर मिलता रहे।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। बने अपने क्षेत्र की आवाज! 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले, तहसील और ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं। इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now