नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ईंट से हमला, अस्पताल में मौत! पिता समेत तीन हिरासत में – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

ईंट से हमला, अस्पताल में मौत! पिता समेत तीन हिरासत में

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

पाली के जमनीमूड़ा में विवाद के बाद कुसाल सिंह कंवर की मौत, पुलिस ने मुख्य आरोपी नारायण सिंह पोर्ते को भेजा जेल, दो विधि से संघर्षरत बालकों को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा।

कोरबा ACGN:- कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जमनीमूड़ा में विवाद के बाद एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, 14 अक्टूबर 2026 को शाम करीब 6 से 7 बजे के बीच कुसाल सिंह कंवर के साथ विवाद होने पर नारायण सिंह पोर्ते और उसके दो बेटों ने कथित तौर पर ईंट से हमला कर उनके सिर और कनपटी पर गंभीर चोट पहुंचाई। घायल कुसाल सिंह को 108 एंबुलेंस की मदद से शासकीय अस्पताल पाली लाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर तत्काल जांच शुरू की।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा लखन पटले एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर कटघोरा के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी कटघोरा विजय सिंह राजपूत और थाना प्रभारी मनोज कौशिक पाली के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। पुलिस ने घेराबंदी कर मुख्य आरोपी नारायण सिंह पोर्ते, उम्र 44 वर्ष, निवासी जमनीमूड़ा को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार किया।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने के बाद उसे न्यायिक रिमांड के लिए न्यायालय में पेश किया। वहां से जेल वारंट जारी होने पर उसे उपजेल कटघोरा भेज दिया गया। वहीं, मामले में शामिल दो विधि से संघर्षरत बालकों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार, दोनों ने भी घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। नियमानुसार उन्हें किशोर न्याय बोर्ड कोरबा के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को जेल और दोनों बालकों को बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है। घटना के बाद गांव में हुई इस मौत को लेकर मामला गंभीर बना हुआ है। अब पुलिस की विवेचना में घटना से जुड़े अन्य तथ्यों और विवाद के कारणों की विस्तृत जानकारी सामने आने की उम्मीद है।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले, तहसील और ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं। इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now