प्रमुख समाजसेवी एवं व्यवसायी पूरनमल अग्रवाल का निधन, व्यापारिक एवं सामाजिक जगत में शोक
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
बलांगीर/रायपुर (पवन अग्रवाल)। रायपुर की समलेश्वरी मशीनरी तथा बलांगीर के शांति एंटरप्राइजेस एवं शांति सैनिटरी से जुड़े प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं समाजसेवी श्री पूरनमल अग्रवाल का शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026 को सुबह 7 बजे 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही व्यापारिक एवं सामाजिक जगत में शोक की लहर फैल गई।
आज शाम रायपुर में होगा अंतिम संस्कार
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, स्वर्गीय पूरनमल अग्रवाल की अंतिम यात्रा शुक्रवार शाम 4 बजे रायपुर स्थित उनके निवास C-42, समता कॉलोनी से निकलेगी। उनका अंतिम संस्कार रायपुर के मारवाड़ी श्मशान घाट में किया जाएगा।
भरा-पूरा परिवार छोड़ गए पीछे
स्वर्गीय पूरनमल अग्रवाल अपने पीछे धर्मपत्नी श्रीमती शांति देवी, पुत्र मनोज अग्रवाल, संजय अग्रवाल (अनु) एवं राजेश अग्रवाल तथा पुत्रियों साधना और बॉबी सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
उनके निधन से परिवार, परिचितों, समाजबंधुओं तथा व्यापारिक क्षेत्र से जुड़े लोगों में शोक व्याप्त है। विभिन्न सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों से जुड़े लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकसंतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































