बिक्री के लिए गोदाम में रखा था पटाखों का जखीरा, कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत की कार्रवाई
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
कोरबा में 2 लाख के पटाखे जब्त
By ACGN – 7647981711, 9303948009
सिंधी मोहल्ला पुरानी बस्ती में पुलिस की दबिश, 18 कार्टून विभिन्न प्रकार के पटाखे जब्त
कोरबा ACGN:- कोरबा में अवैध रूप से पटाखों का भंडारण और बिक्री करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 2 लाख रुपये कीमत के पटाखे जब्त किए हैं। पुलिस ने मौके से विभिन्न प्रकार के पटाखों के 18 कार्टून बरामद किए और आरोपी के विरुद्ध विस्फोटक अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी दौरान कोतवाली पुलिस को अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री की सूचना मिली।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सिंधी मोहल्ला, पुरानी बस्ती में आरोपी के मकान के पास बने गोदाम में दबिश दी। तलाशी के दौरान बिक्री के उद्देश्य से रखे गए विभिन्न कंपनियों के पटाखे बरामद हुए। पुलिस ने लगभग 2 लाख रुपये कीमत के 18 कार्टून पटाखे जब्त किए।
इस मामले में पुलिस ने आरोपी बलराम जज्ञासी, पिता रमेश कुमार, उम्र 42 वर्ष, निवासी सिंधी मोहल्ला, पुरानी बस्ती, थाना कोतवाली, जिला कोरबा के विरुद्ध धारा 9(ख) विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































