नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , निर्माणाधीन मकान का ताला तोड़कर बिजली तार-नल चोरी, दो गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

निर्माणाधीन मकान का ताला तोड़कर बिजली तार-नल चोरी, दो गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर

त्रिवेणी विहार में हुई चोरी का खुलासा, पुलिस ने ₹1.50 लाख का सामान बरामद कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा।

रायपुर ACGN:- टिकरापारा थाना क्षेत्र के त्रिवेणी विहार, पचपेड़ी नाका स्थित निर्माणाधीन मकान से बिजली तार और नल चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से करीब ₹1.50 लाख कीमत का बिजली तार और नल बरामद किया गया है।
पुलिस के मुताबिक प्रार्थी प्रियुष शर्मा ने 23 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 11 सितंबर को उनके निर्माणाधीन मकान की आलमारी में रखे बिजली तार और नल अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। शिकायत पर टिकरापारा थाने में अपराध क्रमांक 896/2026, धारा 331(4), 305, 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने संदेहियों से पूछताछ और तकनीकी सहायता के जरिए संदिग्धों की पहचान की तथा संभावित ठिकानों पर दबिश देकर चोरी के सामान के साथ दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान निर्मल कुमार (20), निवासी लाखे नगर, रायपुर और इजहार अहमद उर्फ बच्चा (45), निवासी भैरव नगर, संतोषी नगर, रायपुर के रूप में हुई है। दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस अधिकारियों ने शहर में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार पेट्रोलिंग और संपत्ति संबंधी मामलों में पूर्व आरोपियों की तस्दीक के निर्देश दिए हैं। कार्रवाई में टिकरापारा थाना पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले, तहसील और ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं। इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now