नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बांकीमोंगरा में 17.86 लाख से बनेगी सीसी रोड, पालिका अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

बांकीमोंगरा में 17.86 लाख से बनेगी सीसी रोड, पालिका अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊


कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

वार्ड क्रमांक 3 में दो सड़कों का निर्माण शुरू, अध्यक्ष सोनी विकास झा ने गुणवत्ता और समय-सीमा का रखा ध्यान।

बांकीमोंगरा ACGN:- बरसात समाप्त होने के बाद नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलने लगी है। बुधवार को पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने वार्ड क्रमांक 3 के मोंगरा बस्ती में सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन कर काम की शुरुआत की।


मुख्य बस्ती मेन रोड से सोसायटी तक सीसी रोड के लिए ₹9.68 लाख और मुख्य बस्ती से ध्रुव यादव के घर-कुआं तक सड़क निर्माण के लिए ₹8.18 लाख स्वीकृत किए गए हैं। दोनों सड़कों पर कुल ₹17.86 लाख खर्च होंगे।
पालिका अध्यक्ष सोनी विकास झा ने कहा कि नगर के सभी वार्डों में सड़क, नाली, पेयजल, प्रकाश और स्वच्छता जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना प्राथमिकता है। उन्होंने निर्माण एजेंसी और अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।


पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष भाजयुमो छत्तीसगढ़ विकास झा ने कहा कि सड़क जैसे विकास कार्य सीधे आम नागरिकों की सुविधा से जुड़े हैं। वार्डों से मिलने वाली समस्याओं और मांगों को प्राथमिकता से संबंधित विभागों के सामने रखा जा रहा है और आवश्यकता के अनुसार सभी वार्डों में विकास कार्य आगे बढ़ाए जाएंगे।


कार्यक्रम में पार्षद लोकनाथ सिंह तंवर, पार्षद अश्वनी मिश्रा, भाजपा मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा, कोषाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, प्रेस क्लब अध्यक्ष निशांत झा सहित वरिष्ठ नागरिक, नगर पालिका अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। सड़क निर्माण शुरू होने पर क्षेत्रवासियों ने खुशी जताते हुए पालिका अध्यक्ष एवं नगर पालिका परिषद का आभार व्यक्त किया।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले, तहसील और ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं। इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now