गंदगी देख भड़के विकास झा, अधिकारियों को फटकार; पानी से लेकर छठ घाट तक व्यवस्था सुधारने के निर्देश
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
वार्ड 20 से 24 तक निरीक्षण, जर्जर यात्री प्रतीक्षालय और शौचालय के जीर्णोद्धार के निर्देश; पानी टंकी की मरम्मत तक टैंकर से होगी जलापूर्ति
कोरबा ACGN:- नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा क्षेत्र में सफाई और मूलभूत सुविधाओं की स्थिति देखने शनिवार को नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि विकास झा ने विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। उन्होंने वार्ड क्रमांक 20, 21, 22, 23 और 24 में पहुंचकर स्थानीय लोगों की समस्याएं जानीं और संबंधित अधिकारियों को मौके की स्थिति के अनुसार जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

गेवरा बस्ती मुख्य चौक पहुंचने पर उन्होंने जर्जर यात्री प्रतीक्षालय और सार्वजनिक शौचालय का निरीक्षण किया। सुविधाओं की खराब स्थिति को देखते हुए संबंधित अधिकारियों से जानकारी लेते हुए जल्द जीर्णोद्धार कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यात्री प्रतीक्षालय और सार्वजनिक शौचालय जैसी सुविधाएं सीधे आम लोगों से जुड़ी हैं, इसलिए इनका उपयोगी और व्यवस्थित रहना जरूरी है।

गेवरा बस्ती बस स्टैंड परिसर में जगह-जगह कचरा जमा देखकर विकास झा ने नाराजगी जताई। उन्होंने मौके पर मौजूद सुपरवाइजर को फटकार लगाते हुए तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर नियमित सफाई और निगरानी सुनिश्चित करने को कहा।

पानी टंकी की मरम्मत, तब तक टैंकर से पहुंचेगा पानी
निरीक्षण के दौरान गेवरा बस्ती की पानी टंकी की स्थिति भी देखी गई। विकास झा ने टंकी की आवश्यक मरम्मत जल्द कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पार्षदों से कहा कि मरम्मत के दौरान वार्डवासियों को पेयजल की परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था के तहत नगर पालिका द्वारा पानी के टैंकर उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि लोगों को नियमित जलापूर्ति मिलती रहे।

छठ पर्व से पहले घाट की व्यवस्था सुधारने पर जोर
आगामी छठ पर्व को देखते हुए गेवरा बस्ती के छठ पूजा स्थल का भी निरीक्षण किया गया। विकास झा ने कहा कि पर्व से पहले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पूजा स्थल की साफ-सफाई, पहुंच मार्ग और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को व्यवस्थित किया जाएगा, ताकि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।

विकास झा ने कहा कि नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा के नेतृत्व में वार्डों का लगातार निरीक्षण कर जमीनी स्तर की समस्याओं को चिन्हित किया जा रहा है। प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं के निराकरण का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से आपसी समन्वय के साथ काम करने की बात कही।

निरीक्षण के दौरान पीआईसी सदस्य एवं पार्षद श्रवण कुमार यादव, पार्षद राजकुमार कंवर, प्यारे लाल दिवाकर, दिलीप दास, नवीन कुकरेजा सहित क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक, नगर पालिका के सब इंजीनियर और अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले, तहसील और ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं। इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा
















































