तहसील साहू संघ की बैठक में समाजहित के कई फैसले, सुभाष साहू बने युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सूरजपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
सामाजिक नियमावली, संस्कारों में सुधार और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर बनी सहमति
सूरजपुर/ प्रेमनगर ACGN:- तहसील साहू संघ प्रेमनगर की आमसभा की महत्वपूर्ण बैठक मंगल भवन प्रेमनगर में तहसील अध्यक्ष राजपाल साहू की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला साहू संघ सूरजपुर के अध्यक्ष राम लल्लू साहू उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में कोषाध्यक्ष बंशीलाल साहू, संरक्षक जय राम साहू, संयुक्त सचिव विजय कुमार साहू, रमेश कुमार साहू, प्रदीप साहू सहित जिला साहू संघ सूरजपुर के पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत भक्त माता कर्मा के छायाचित्र पर धूप-दीप प्रज्वलित कर आरती के साथ की गई। इसके बाद अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। बैठक में तहसील अध्यक्ष राजपाल साहू ने सामाजिक नियमावली सहित समाज से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। सदस्यों की सहमति से सामाजिक संस्कारों में आवश्यक सुधार को लेकर कई निर्णय लिए गए।

बैठक में नामकरण संस्कार 12 दिन के भीतर करने तथा मृत्यु भोज में सादा भोजन रखने पर सहमति बनी। विवाह समारोह में रात्रिकालीन आयोजनों से होने वाली परेशानियों को देखते हुए सनातन परंपरा के अनुसार दिन में बारात लाने और शुभ मुहूर्त में वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न कराने पर भी जोर दिया गया।
सुभाष साहू बने युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष
समाज में युवाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने और संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से युवा प्रकोष्ठ का गठन किया गया। सर्वसम्मति से उमेश्वरपुर निवासी सुभाष साहू को युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष, ब्रह्मपुर निवासी कृष्ण कुमार साहू को उपाध्यक्ष तथा केदारपुर निवासी अजय कुमार साहू को महामंत्री बनाया गया। युवा प्रकोष्ठ के अन्य पदों पर आगामी बैठक में पदाधिकारियों का चयन करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सामाजिक एकता, अनुशासन, संगठन की मजबूती और समाजहित में लिए गए निर्णयों को प्रभावी रूप से लागू करने का संकल्प लिया।
प्रदीप मिश्रा
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ — निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ जनहित एवं जनसरोकार के प्रति समर्पित पत्रकारिता।
संपर्क: 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा
















































