नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , साइबर अपराध का बढ़ता जाल, अब युवा बनेंगे ‘साइबर एम्बेसडर’ – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

साइबर अपराध का बढ़ता जाल, अब युवा बनेंगे ‘साइबर एम्बेसडर’

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संजय जेठवानी

11 राज्यों से पहुंचीं 162 फिल्में, रूस की भी प्रविष्टि; 2 लाख लोगों तक पहुंचा साइबर जागरूकता अभियान

रायगढ़ ACGN:- डिजिटल तकनीक का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन इसके साथ ही साइबर अपराध का खतरा भी लगातार लोगों के सामने चुनौती बनकर खड़ा है। इसी चुनौती से निपटने और आम लोगों, खासकर युवाओं को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने रायगढ़ पुलिस द्वारा चलाए गए ‘साइबर जागृति अभियान’ के तहत आयोजित लघु फिल्म प्रतियोगिता का समापन हुआ।

रायगढ़ के पूज्य संत बाबा प्रियदर्शी रामजी ऑडिटोरियम में आयोजित सम्मान समारोह में प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम में वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान रायगढ़ पुलिस द्वारा तैयार साइबर अवेयरनेस शॉर्ट फिल्म ‘The Cyber Trap’ की भी स्क्रीनिंग की गई।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने युवाओं से साइबर अपराधों से बचाव के लिए स्वयं जागरूक बनने और अपने परिवार, मित्रों तथा समाज के लोगों को भी जागरूक करने का आह्वान किया।


श्री चौधरी ने कहा कि डिजिटल तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर अपराध की चुनौती भी बढ़ रही है। ऐसी स्थिति में जागरूकता और सतर्कता ही बचाव का महत्वपूर्ण माध्यम है।

उन्होंने युवाओं को ‘साइबर एम्बेसडर’ की भूमिका निभाने की बात कही, ताकि साइबर सुरक्षा का संदेश घर-घर तक पहुंच सके।
उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में संचालित ‘सेवा संकल्प अभियान’ की चिन्हित सेवा गतिविधियों में साइबर जागरूकता को महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। रायगढ़ पुलिस ने सिनेमा और रचनात्मकता को साइबर सुरक्षा से जोड़कर युवाओं तक जागरूकता का संदेश पहुंचाने की पहल की है।


कार्यक्रम में दुर्ग लोकसभा सांसद श्री विजय बघेल ने भी साइबर जागृति अभियान और तकनीक आधारित जनजागरूकता पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि डिजिटल दौर में साइबर सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल जनहित, जागरूकता और सुरक्षा के लिए किया जाना समाज को सुरक्षित बनाने में उपयोगी हो सकता है।


    सात सप्ताह में करीब 2 लाख लोगों तक पहुंचा अभियान
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा 15 अगस्त से 2 अक्टूबर 2026 तक प्रदेशव्यापी ‘साइबर जागृति अभियान’ चलाया गया। इस दौरान रायगढ़ जिले में विभिन्न गतिविधियों और माध्यमों के जरिए करीब 2 लाख लोगों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।


इसी अभियान के अंतर्गत ‘संकल्प : साइबर क्राइम मुक्त छत्तीसगढ़’ थीम पर लघु फिल्म प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसका उद्देश्य युवाओं की रचनात्मक प्रतिभा को साइबर जागरूकता से जोड़ना और डिजिटल सुरक्षा का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना था।


प्रतियोगिता को देशभर से अच्छा प्रतिसाद मिला। 11 राज्यों के 35 जिलों से कुल 162 फिल्म प्रविष्टियां प्राप्त हुईं। छत्तीसगढ़ सहित अलग-अलग राज्यों के प्रतिभागियों ने इसमें हिस्सा लिया, वहीं रूस से भी एक फिल्म की प्रविष्टि प्राप्त हुई। प्रतियोगिता के आयोजन में रोटरी क्लब रायगढ़ का सहयोग रहा, जबकि प्रबंधन की जिम्मेदारी Take 3 Studios ने संभाली।


प्रतियोगिता के मूल्यांकन के लिए फिल्म क्षेत्र से जुड़े निर्णायकों को शामिल किया गया। निर्णायक मंडल में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्राप्त फिल्म ‘भूलन: द मेज़’ के निर्देशक श्री मनोज वर्मा, फिल्मकार श्री योगेंद्र चौबे तथा रंगकर्मी, फिल्म अभिनेता, डॉक्यूमेंट्री फिल्मकार एवं अभिनय प्रशिक्षक श्री सुनील चिपड़े शामिल रहे।


      ‘दूसर छोर’ और ‘एक्सेस लिंक’ ने जीता पहला स्थान
प्रतियोगिता को दो श्रेणियों में आयोजित किया गया था। 3 से 6 मिनट की अवधि वाली श्रेणी ‘अ’ में स्वपनिल कोटरीवार की फिल्म ‘दूसर छोर’ ने प्रथम स्थान हासिल किया। होमेन्द्र कुमार की ‘जरूरत’ दूसरे और प्रकाश पटेल की ‘गुपचुप ठेला’ तीसरे स्थान पर रही।
वहीं 1 से 3 मिनट की श्रेणी ‘ब’ में दीपक जायसवाल की फिल्म ‘एक्सेस लिंक’ प्रथम, तुषार सोलंकी की ‘Dial 1930’ द्वितीय और समीर चन्द्रा की ‘Golden Hour’ तृतीय स्थान पर रही।
श्रेणी ‘अ’ में प्रथम विजेता को 1 लाख रुपए, द्वितीय को 75 हजार रुपए और तृतीय विजेता को 50 हजार रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। श्रेणी ‘ब’ में प्रथम विजेता को 75 हजार रुपए, द्वितीय को 50 हजार रुपए और तृतीय विजेता को 25 हजार रुपए दिए गए। दोनों श्रेणियों के छह विजेताओं को कुल 3.75 लाख रुपए की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया।


‘The Cyber Trap’ ने दिखाया साइबर ठगी से बचाव का रास्ता
समारोह में रायगढ़ पुलिस द्वारा तैयार की गई साइबर अवेयरनेस शॉर्ट फिल्म ‘The Cyber Trap’ की स्क्रीनिंग भी की गई। यह फिल्म प्रतियोगिता का हिस्सा नहीं थी, बल्कि आम नागरिकों को साइबर अपराध के नए तरीकों और उनसे बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से अलग से तैयार की गई है।


फिल्म में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह सहित अनिल सोनी, मयंक मिश्रा, उत्तम प्रताप सिंह, राकेश मिश्रा, उत्कर्ष श्रीवास्तव, सानिया गुप्ता, लीना ठाकुर, दिपेश महंत, हर्ष बैरागी तथा रायगढ़ पुलिस के अधिकारी-कर्मचारियों ने भूमिका निभाई है। फिल्म की कहानी एवं निर्देशन श्री ऋभू समर्थ सिंह ने किया है।


समापन समारोह में दुर्ग लोकसभा सांसद श्री विजय बघेल, महापौर श्री जीवर्धन चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविन्द्र गबेल, कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी, प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागी, शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।


रायगढ़ पुलिस के इस अभियान में फिल्मों और रचनात्मक माध्यमों के जरिए साइबर सुरक्षा का संदेश युवाओं तक पहुंचाने की कोशिश की गई। अभियान का संदेश साफ रहा कि डिजिटल दुनिया में सावधानी केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि मोबाइल और इंटरनेट का इस्तेमाल करने वाले हर व्यक्ति को सतर्क रहना जरूरी है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले तहसील ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं। इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now