नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नशे और कुपोषण पर सूरजपुर में बड़ा अभियान, युवाओं से लिया संकल्प – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

नशे और कुपोषण पर सूरजपुर में बड़ा अभियान, युवाओं से लिया संकल्प

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरजपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- सौरभ साहू

कटिंदा में जनसंवाद, चंद्रमेढ़ा में नशामुक्ति की शपथ; मंत्री ने हर घर मुनगा लगाने का किया आह्वान

सूरजपुर ACGN:- सेवा संकल्प अभियान के तहत महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी ठाकुर राजवाड़े ने सूरजपुर जिले के ग्राम पंचायत कटिंदा में ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं और जरूरतें सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए।
जनसंवाद के दौरान मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि शासन का उद्देश्य विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होने से लोगों का जीवन आसान होगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने अधिकारियों से ग्रामीणों की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनकर उनके निराकरण में तत्परता बरतने को कहा।


        मुनगा का पौधा रोपकर दिया सुपोषण का संदेश
कटिंदा में जनसंवाद के दौरान मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने मुनगा का पौधा रोपकर सुपोषण का संदेश दिया। उन्होंने बच्चों और अभिभावकों को पौष्टिक आहार के महत्व की जानकारी देते हुए प्रत्येक परिवार से अपने घर और आंगन में मुनगा लगाने का आग्रह किया।
मंत्री ने कहा कि स्थानीय स्तर पर आसानी से उपलब्ध पौष्टिक खाद्य पदार्थों को भोजन में शामिल करके बच्चों और माताओं के पोषण को बेहतर किया जा सकता है। उन्होंने कुपोषण और एनीमिया के खिलाफ लड़ाई में जनभागीदारी को महत्वपूर्ण बताते हुए जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से अधिक से अधिक मुनगा के पौधे लगाने की अपील की। उन्होंने ‘हर घर मुनगा, घर-घर मुनगा’ अभियान को जनआंदोलन का रूप देने का आह्वान किया। अभियान के माध्यम से परिवारों को स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक आहार को अपने भोजन में शामिल करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।


         चंद्रमेढ़ा में युवाओं को नशे से दूर रहने की शपथ
नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत ग्राम चंद्रमेढ़ा में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने युवाओं और ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा, क्षमता और प्रतिभा का इस्तेमाल शिक्षा, खेल, नवाचार और राष्ट्र निर्माण में करने की अपील की।
मंत्री ने कहा कि युवावस्था जीवन को सही दिशा देने का महत्वपूर्ण समय है। नशे का असर केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य तक सीमित नहीं रहता, बल्कि परिवार की खुशहाली, सामाजिक प्रगति और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य पर भी इसका प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में स्वस्थ, अनुशासित और जागरूक युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।


कार्यक्रम के दौरान मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने युवाओं और नागरिकों को जीवनभर नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय योगदान देने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, संबंधित अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


सेवा संकल्प अभियान के तहत एक ओर जहां ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान पर जोर दिया गया, वहीं दूसरी ओर पोषण और नशामुक्ति जैसे सामाजिक मुद्दों पर लोगों को जागरूक किया गया। मुनगा रोपण और नशामुक्ति की शपथ के जरिए स्वस्थ परिवार, जागरूक युवा और मजबूत समाज का संदेश दिया गया।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले तहसील ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं। इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now