घर और आश्रम में चोरी से हड़कंप, चंद घंटों में दो आरोपी गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बिलासपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
सोने-चांदी के जेवर, कपड़े और नगदी बरामद, चोरी का सामान बेचने ग्राहक तलाश रहे थे आरोपी
बिलासपुर ACGN:- रतनपुर थाना क्षेत्र में अलग-अलग दो स्थानों पर हुई चोरी की वारदातों ने पुलिस के सामने चुनौती खड़ी कर दी थी, लेकिन पुलिस ने मामले में तेजी दिखाते हुए चंद घंटों के भीतर दो आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवर, कपड़े और नगदी रकम बरामद की गई है, जिनकी कुल कीमत करीब 2 लाख 14 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार ढोलपारा रतनपुर निवासी बलराम बरगाह ने थाना रतनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 1 अक्टूबर 2026 की रात वह घर में दरवाजा बंद कर अकेले सोया था। सुबह उठने पर उसने देखा कि घर का दरवाजा खुला हुआ था। घर के अंदर पेटी में रखे चांदी के लच्छे, ब्रेसलेट, चांदी की चैन, चूड़ा, सोने का मंगलसूत्र, सोने की फुल्ली, सोने की टॉप सहित करीब 10 से 12 साड़ियां गायब थीं। चोरी गए सामान की कीमत लगभग 1 लाख 60 हजार रुपये बताई गई।

इसी रात सदगुरु कबीर आश्रम रतनपुर में भी चोरी की घटना सामने आई। आश्रम के कमरे में रखे करीब 500 ग्राम वजनी चांदी के छत्र, जिसकी कीमत लगभग 80 हजार रुपये बताई गई, को अज्ञात चोर द्वारा कमरे का ताला तोड़कर चोरी कर लिया गया। दोनों घटनाओं की रिपोर्ट मिलने के बाद रतनपुर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी रतनपुर ने आरोपियों की पतासाजी के लिए पुलिस टीम गठित की। पुलिस ने मुखबिरों को सक्रिय किया और संदिग्धों पर नजर रखी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि दो व्यक्ति सोने-चांदी के सामान को औने-पौने दाम में बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस ने दोनों संदिग्धों को थाना लाकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान दोनों ने ढोलपारा रतनपुर निवासी बलराम बरगाह के घर और सदगुरु कबीर आश्रम रतनपुर में चोरी करना स्वीकार किया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवर, कपड़े और नगदी रकम बरामद की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामकुमार केंवट पिता बेदप्रसाद केंवट उम्र 35 वर्ष, निवासी ढोलपारा करैहापारा रतनपुर और जोतराम केंवट पिता धनीराम केंवट उम्र 28 वर्ष, निवासी खाल्हेपारा करैहापारा रतनपुर के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस कार्रवाई में वर्तमान थाना प्रभारी रतनपुर निरीक्षक निलेश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक बलदेव सिंह, आरक्षक देवानंद चन्द्राकर और आकाश डोंगरे का विशेष योगदान रहा।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई से दो अलग-अलग चोरी की घटनाओं का खुलासा हुआ और चोरी का सामान भी बरामद कर लिया गया। मामले में पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले तहसील ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं। इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































