15 हजार मोतियाबिंद ऑपरेशन का आंकड़ा पार, आई केयर हॉस्पिटल ने मनाया उपलब्धि का जश्न
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
गंजाम, ओडिशा
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनिल कुमार चौधरी, गंजाम
तीन साल में हजारों मरीजों को मिली नई रोशनी, नए नेत्र रोग विशेषज्ञों का भी हुआ स्वागत
बरहामपुर ACGN:- गांधीनगर के मेगन रोड स्थित आई केयर हॉस्पिटल ने पिछले तीन वर्षों में 15 हजार मोतियाबिंद ऑपरेशन पूरे करने का दावा किया है। इस उपलब्धि के अवसर पर अस्पताल परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें अस्पताल प्रबंधन, चिकित्सकों, कर्मचारियों, रोटेरियन और शुभचिंतकों ने इस उपलब्धि पर खुशी जताई और पूरी टीम को बधाई दी।
आई केयर हॉस्पिटल लंबे समय से आधुनिक नेत्र जांच, रोगों के निदान और उपचार की सेवाएं उपलब्ध कराने का दावा करता रहा है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, मरीजों के भरोसे और चिकित्सकों की विशेषज्ञता के साथ पूरी टीम के समर्पित प्रयासों से यह उपलब्धि हासिल हुई है।
अस्पताल के संस्थापक अमित कुमार पाढ़ी ने कहा कि 15 हजार मोतियाबिंद ऑपरेशन का आंकड़ा मरीजों के विश्वास, चिकित्सकों के कौशल और अस्पताल की पूरी टीम की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि आंखों की बीमारी से जूझ रहे मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराना अस्पताल की प्राथमिकता रही है और भविष्य में भी नेत्र चिकित्सा सेवाओं को और बेहतर बनाने का प्रयास जारी रहेगा।
इस अवसर पर अस्पताल में दो नए नेत्र रोग विशेषज्ञों डॉ. बिनोदिनी पात्र और डॉ. रंजन शर्मा के जुड़ने पर उनका स्वागत और अभिनंदन किया गया। अस्पताल प्रबंधन ने उम्मीद जताई कि नए विशेषज्ञों के जुड़ने से मरीजों को नेत्र संबंधी जांच और उपचार की सुविधाएं और मजबूत होंगी।
आई केयर हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक राम कृष्ण पाढ़ी ने कहा कि 15 हजार सफल सर्जरी उनके लिए केवल एक आंकड़ा नहीं है, बल्कि यह हजारों परिवारों के लिए उम्मीद और बेहतर दृष्टि की नई शुरुआत का प्रतीक है। उन्होंने इस उपलब्धि के पीछे अस्पताल के चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, तकनीकी कर्मचारियों और अन्य सहयोगियों के योगदान को महत्वपूर्ण बताया।
कार्यक्रम के दौरान अस्पताल की इस उपलब्धि में योगदान देने वाले कर्मचारियों को बधाई दी गई। प्रबंधन की ओर से कहा गया कि किसी भी स्वास्थ्य संस्थान की सफलता केवल अत्याधुनिक सुविधाओं से नहीं, बल्कि मरीजों के विश्वास और पूरी टीम की जिम्मेदारी एवं समर्पण से बनती है।
कार्यक्रम में गीतांजलि पाढ़ी, सूर्य नारायण पाढ़ी, संजीव सुबुद्धि सहित कई रोटेरियन और अस्पताल के शुभचिंतक मौजूद रहे। सभी ने अस्पताल की उपलब्धि पर चिकित्सकों और कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं।
आई केयर हॉस्पिटल की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में तीन वर्षों के दौरान किए गए मोतियाबिंद ऑपरेशन की उपलब्धि को साझा करते हुए भविष्य में भी मरीजों को बेहतर और आधुनिक नेत्र चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता जताई गई।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले तहसील ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किया जा रहे हैं इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































