नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , लूथरा शरीफ उर्स में बदलेगा भारी वाहनों का रास्ता, इन मार्गों पर रहेगी रोक – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

लूथरा शरीफ उर्स में बदलेगा भारी वाहनों का रास्ता, इन मार्गों पर रहेगी रोक

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

30 सितंबर सुबह से 2 अक्टूबर शाम तक लागू रहेगा डायवर्सन, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यातायात पुलिस ने जारी की विशेष व्यवस्था

बिलासपुर ACGN:- लूथरा शरीफ में आयोजित होने वाले उर्स को देखते हुए बिलासपुर यातायात पुलिस ने भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्सन की व्यवस्था की है। यह व्यवस्था 30 सितंबर 2026 की सुबह 6 बजे से 2 अक्टूबर 2026 की शाम 6 बजे तक लागू रहेगी। पुलिस का कहना है कि उर्स के दौरान श्रद्धालुओं के आवागमन को सुगम और सुरक्षित बनाए रखने के साथ भारी वाहन चालकों और ट्रांसपोर्टरों को भी स्पष्ट मार्ग उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह व्यवस्था की गई है।
पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के दिशा-निर्देश पर यातायात पुलिस ने भारी वाहनों के लिए परिवर्तित मार्ग निर्धारित किए हैं। इस दौरान बिलासपुर से बलौदा जाने वाले भारी वाहन बिलासपुर से अकलतरा मार्ग का उपयोग करेंगे। बिलासपुर-सीपत-बलौदा मार्ग भारी वाहनों के लिए पूरी तरह बंद रहेगा।
इसी तरह बलौदा से बिलासपुर की ओर आने वाले भारी वाहन बलौदा से अकलतरा होते हुए बिलासपुर पहुंचेंगे। बलौदा-सीपत-बिलासपुर मार्ग पर भी भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
सीपत से बलौदा जाने वाले भारी वाहनों को सीपत से गतौरा होते हुए अकलतरा मार्ग का उपयोग करना होगा। यातायात पुलिस ने भारी वाहन संचालकों से निर्धारित परिवर्तित मार्ग का ही इस्तेमाल करने की अपील की है, ताकि उर्स के दौरान श्रद्धालुओं और आम नागरिकों के आवागमन में किसी तरह की परेशानी न हो।
उर्स में आने वाले श्रद्धालुओं के चारपहिया और दोपहिया वाहनों के लिए भी पार्किंग की व्यवस्था की गई है। बलौदा की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए दादी अम्मा के आगे मंडी में पार्किंग व्यवस्था रखी गई है, जबकि सीपत की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों की पार्किंग आदिवासी मंदिर के पास निर्धारित की गई है।
यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि उर्स के दौरान निर्धारित मार्ग और यातायात व्यवस्था का पालन करें। वाहन चलाते समय यातायात नियमों के साथ सुरक्षा मानकों का पालन करें और मौके पर तैनात यातायात पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा दिए जा रहे आवश्यक निर्देशों का पालन करें।
पुलिस ने कहा है कि उर्स के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या और यातायात की स्थिति को देखते हुए आवश्यकता पड़ने पर सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित आवागमन के लिए अतिरिक्त यातायात निर्देश भी जारी किए जा सकते हैं। वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे किसी भी असुविधा से बचने के लिए यात्रा से पहले निर्धारित रूट की जानकारी रखें और डायवर्ट किए गए मार्ग का ही उपयोग करें।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले तहसील ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किया जा रहे हैं इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now