नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अंबिकापुर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया आत्मीय स्वागत – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

अंबिकापुर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया आत्मीय स्वागत

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

संवाददाता :- सौरभ साहू

पीजी कॉलेज ग्राउंड स्थित हेलीपैड पर पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री का किया गया स्वागत

अंबिकापुर ACGN:- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के 19 सितंबर 2026 को अंबिकापुर पहुंचने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और आम नागरिकों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री के पहुंचते ही पीजी कॉलेज ग्राउंड स्थित हेलीपैड पर स्वागत के लिए जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की मौजूदगी रही। इस दौरान पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया।


मुख्यमंत्री के स्वागत के दौरान कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल, सांसद चिंतामणि महाराज, बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, विधायक प्रबोध मिंज, विधायक रामकुमार टोप्पो, महापौर मंजुषा भगत, सभापति हरमिन्दर सिंह टिन्नी सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।


वहीं छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव, राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर और जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह ने भी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का स्वागत किया।


प्रशासन एवं पुलिस विभाग की ओर से आईजी दीपक झा, कलेक्टर अजीत वसंत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ रोमा श्रीवास्तव तथा डीएफओ लोकनाथ पटेल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


मुख्यमंत्री के अंबिकापुर आगमन को लेकर स्थानीय स्तर पर उत्साह का माहौल रहा। हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए उनके अंबिकापुर आगमन पर शुभकामनाएं दीं।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now