नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अंबिकापुर में अग्र महाकुंभ का आगाज, 8.23 लाख करोड़ के निवेश प्रस्तावों पर सीएम साय का बड़ा अपडेट – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

अंबिकापुर में अग्र महाकुंभ का आगाज, 8.23 लाख करोड़ के निवेश प्रस्तावों पर सीएम साय का बड़ा अपडेट

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

संवाददाता :- सौरभ साहू

स्टार्टअप एवं निपुण मिशन के लिए 500 करोड़ का प्रावधान, 33 जिलों में बनेंगे उद्यमिता विकास केंद्र; मुख्यमंत्री ने ट्रेड फेयर का किया शुभारंभ

अंबिकापुर ACGN:- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार 19 सितंबर को अंबिकापुर में आयोजित दो दिवसीय ‘अग्र महाकुंभ-2026’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अग्रवाल समाज की उद्यमिता, सेवा, दानशीलता और परोपकार की परंपरा की सराहना करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की आर्थिक और सामाजिक प्रगति में समाज की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि व्यापार और व्यवसाय के साथ उद्योग स्थापना, रोजगार सृजन और जनसेवा के क्षेत्र में भी अग्रवाल समाज ने उल्लेखनीय योगदान दिया है।


          महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को किया याद
मुख्यमंत्री श्री साय ने महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने सामाजिक समानता, सहयोग, करुणा और सहभागिता पर आधारित समाज की कल्पना की थी। उनका संदेश था कि समाज की वास्तविक प्रगति तभी संभव है, जब हर व्यक्ति को आगे बढ़ने का अवसर मिले और सक्षम लोग जरूरतमंदों का हाथ थामकर उन्हें भी आगे बढ़ने में सहयोग करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि अग्रवाल समाज ने इन आदर्शों को पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ाया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अग्रवाल समाज की पहचान केवल व्यापार और उद्यमिता तक सीमित नहीं है। अर्थोपार्जन के साथ परमार्थ की भावना भी समाज की विशेष पहचान रही है। स्वास्थ्य, शिक्षा, धर्मशालाओं और विभिन्न जनसेवा गतिविधियों के माध्यम से समाज लगातार सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करता आया है।
         कोरोना काल में सेवा कार्यों का किया उल्लेख
मुख्यमंत्री ने कोरोना महामारी के कठिन दौर का उल्लेख करते हुए कहा कि संकट के समय अग्रवाल समाज ने जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे बढ़कर काम किया। ऑक्सीजन की व्यवस्था से लेकर जरूरतमंद परिवारों तक राशन पहुंचाने और स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से सहायता उपलब्ध कराने जैसे कार्यों में समाज ने सेवाभाव का परिचय दिया।
         औद्योगिक नीति से निवेश और रोजगार को गति
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में सुरक्षित, पारदर्शी और उद्योग-अनुकूल वातावरण तैयार करने के लिए लगातार काम कर रही है। सरकार का उद्देश्य प्रदेश में निवेश बढ़ाने के साथ युवाओं के लिए रोजगार के अधिक अवसर तैयार करना है।
उन्होंने बताया कि औद्योगिक नीति 2024-30 को रोजगार केंद्रित बनाया गया है। इसमें सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों को बढ़ावा देने के साथ महिलाओं सहित विभिन्न वर्गों के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। पर्यटन की संभावनाओं को देखते हुए पर्यटन को उद्योग का दर्जा भी दिया गया है।
मुख्यमंत्री के अनुसार राज्य को अब तक 8 लाख 23 हजार करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि इन प्रस्तावों के धरातल पर आने से औद्योगिक गतिविधियों का विस्तार होने के साथ रोजगार के नए अवसर भी तैयार होंगे।
         स्टार्टअप के लिए पांच साल में 500 करोड़
मुख्यमंत्री ने युवाओं की उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के लिए ‘मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन’ का उल्लेख करते हुए बताया कि इसके लिए आगामी पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।
इस मिशन के अंतर्गत प्रदेश के सभी 33 जिलों में उद्यमिता विकास केंद्र स्थापित किए जाने की योजना है। इसके अलावा 100 इमर्जिंग टेक्नोलॉजी लैब और 5 इंडस्ट्री सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किए जाएंगे। सरकार के अनुसार इन पहलों से युवाओं को नई तकनीक, कौशल, नवाचार और स्टार्टअप के क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे।
          छत्तीसगढ़ निर्यात प्रोत्साहन नीति 2026-30
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ निर्यात प्रोत्साहन नीति 2026-30 को भी मंजूरी दी है। इसका उद्देश्य प्रदेश के छोटे उद्योगों, स्थानीय उत्पादों तथा मूल्य संवर्धित कृषि और औद्योगिक उत्पादों को देश-दुनिया के बड़े बाजारों से जोड़ना है।
मुख्यमंत्री ने सरगुजा अंचल की आर्थिक संभावनाओं का उल्लेख करते हुए पर्यटन, कृषि आधारित उद्योग, खाद्य प्रसंस्करण और स्थानीय उत्पादों के क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं पर भी बात रखी। उन्होंने अग्रवाल समाज के अनुभवी उद्यमियों से इन क्षेत्रों में आगे आने और युवाओं एवं छोटे उद्यमियों को मार्गदर्शन देने का आह्वान किया।
          महिला और युवाओं की भागीदारी पर जोर
मुख्यमंत्री ने अग्र महाकुंभ में महिलाओं और युवाओं की भागीदारी की सराहना की। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज व्यापार, शिक्षा, चिकित्सा, उद्योग, स्टार्टअप और समाजसेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपनी भूमिका निभा रही हैं। वहीं युवाओं से उन्होंने आधुनिक तकनीक, नवाचार और उद्यमिता को अपनाते हुए रोजगार तलाशने के साथ रोजगार देने की दिशा में भी आगे बढ़ने का आह्वान किया।
राजेश अग्रवाल बोले – समृद्धि का अर्थ सबका आगे बढ़ना
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि अग्र महाकुंभ सामाजिक एकजुटता, संगठन शक्ति, सामाजिक उत्तरदायित्व और भविष्य की दिशा पर विचार करने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने महाराजा अग्रसेन जी के सामाजिक विचारों में समानता, सहयोग, संवेदनशीलता और सहभागिता की भावना को महत्वपूर्ण बताया।
       मुख्यमंत्री ने ट्रेड फेयर का किया शुभारंभ
अग्र महाकुंभ के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम स्थल पर आयोजित ट्रेड फेयर का फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया और उद्यमियों से उनके उत्पादों एवं गतिविधियों की जानकारी ली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘अग्रकुल दर्शन’ पत्रिका का विमोचन भी किया।
प्रतिभाओं का सम्मान
मुख्यमंत्री ने ‘दशम अग्र अलंकरण’ के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने सम्मानित होने वाली प्रतिभाओं को बधाई देते हुए कहा कि समाज की प्रतिभाओं का सम्मान नई पीढ़ी को भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है।
मुख्यमंत्री ने अग्र महाकुंभ-2026 के आयोजन के लिए छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन, अग्रवाल सभा अंबिकापुर, सरगुजा संभागीय अग्रवाल महासभा सहित आयोजन से जुड़े सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को बधाई दी।
कार्यक्रम में सरगुजा सांसद चिंतामणी महाराज, बसना विधायक संपत अग्रवाल, छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री अमर अग्रवाल, कलेक्टर अजीत वसंत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल सहित देशभर से आए अग्रवाल समाज के राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारी, समाजसेवी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now