नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , गणेश विसर्जन से पहले DJ पर पुलिस का शिकंजा, CMPDI कॉलोनी में वाहन समेत पूरा साउंड सिस्टम जब्त – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

गणेश विसर्जन से पहले DJ पर पुलिस का शिकंजा, CMPDI कॉलोनी में वाहन समेत पूरा साउंड सिस्टम जब्त

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मानिकपुर में DJ पर पुलिस की कार्रवाई

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

समझाइश के बाद भी नियमों की अनदेखी, कोलाहल अधिनियम के तहत कार्रवाई; DJ संचालकों में मचा हड़कंप

कोरबा ACGN:- गणेश विसर्जन और आगामी धार्मिक आयोजनों के दौरान शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने के साथ ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण को लेकर कोरबा पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। DJ संचालकों को पहले ही बैठक के माध्यम से ध्वनि विस्तारक यंत्रों के संचालन से जुड़े नियमों और निर्धारित समय-सीमा की जानकारी देकर उनका पालन करने की समझाइश दी गई थी। इसके बावजूद नियमों की अनदेखी करना एक DJ संचालक को भारी पड़ गया।
CMPDI कॉलोनी में नियम विरुद्ध DJ बजाना पड़ा भारी
मानिकपुर पुलिस सहायता केंद्र क्षेत्र के CMPDI कॉलोनी में निर्धारित नियमों के विपरीत DJ संचालन पाए जाने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नेम प्रकाश साहू, निवासी बाकीमोंगरा के विरुद्ध कोलाहल अधिनियम की धारा 5 एवं 15 के तहत वैधानिक कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने DJ संचालन में इस्तेमाल किए जा रहे उपकरणों को जब्त कर लिया।
  DJ के साथ पूरा साउंड सिस्टम और लाइटिंग सामग्री जब्त
पुलिस द्वारा जब्त की गई सामग्री में 04 DJ बॉक्स, 04 बेस बॉक्स, 03 एम्प्लीफायर, 02 स्टेबलाइजर, 01 DJ मिक्सर, 04 लाइट और 04 एमआई बार सहित अन्य DJ सामग्री शामिल है। कार्रवाई यहीं नहीं रुकी, बल्कि इन उपकरणों के परिवहन में इस्तेमाल किए जा रहे TATA YODHA पिकअप वाहन क्रमांक CG-12-BF-9366 को भी पुलिस ने जब्त कर लिया।
पुलिस के अनुसार जब्त DJ उपकरण और वाहन को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
पहले समझाया, फिर कार्रवाई… नियम तोड़ने पर नहीं मिली राहत
कोरबा पुलिस द्वारा DJ संचालकों की पूर्व बैठक लेकर स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि बिना अनुमति तथा निर्धारित ध्वनि सीमा एवं समय-सीमा का उल्लंघन करते हुए स्पीकर बॉक्स का इस्तेमाल न किया जाए। इसके बावजूद CMPDI कॉलोनी में नियमों के विपरीत DJ संचालन पाए जाने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की।
ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण को लेकर माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं माननीय उच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों तथा Noise Pollution (Regulation and Control) Rules, 2000 के प्रावधानों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए पुलिस द्वारा निगरानी और वैधानिक कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है।
पुलिस की दो टूक अपील—नियम मानें, कार्रवाई से बचें
कोरबा पुलिस ने सभी DJ संचालकों, वाहन मालिकों और आयोजन समितियों से निर्धारित अनुमति, ध्वनि सीमा और समय-सीमा का अनिवार्य रूप से पालन करने की अपील की है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर आगे भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
गणेश विसर्जन और अन्य आयोजनों के बीच पुलिस की यह कार्रवाई इस बात का संकेत है कि धार्मिक उत्सव की आड़ में ध्वनि प्रदूषण और निर्धारित नियमों की अनदेखी को लेकर प्रशासन अब सख्ती बरत रहा है।

प्रदीप मिश्रा / देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ / हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार, जनहित के मुद्दे, जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ व अन्य कार्यक्रमों के विज्ञापन, संस्था–संगठन के विज्ञापन हेतु संपर्क करें – 7647981711, 9303948009।
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ में सभी जिलों, राज्यों एवं ब्लॉक स्तर पर प्रतिनिधियों की नियुक्ति की जा रही है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now