नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , त्योहारी सीजन से पहले हथियारों पर पुलिस की नजर, चाकू-तलवार के साथ 4 पर कार्रवाई – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

त्योहारी सीजन से पहले हथियारों पर पुलिस की नजर, चाकू-तलवार के साथ 4 पर कार्रवाई

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

नॉर्थ जोन पुलिस की हथियारों पर कार्रवाई

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर ब्यूरो

नॉर्थ जोन पुलिस, ACCU और थाना पंडरी की संयुक्त कार्रवाई, दो आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ दो नाबालिगों पर भी हुई वैधानिक कार्रवाई

रायपुर ACGN:- आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए राजधानी रायपुर में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक व असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने निगरानी और चेकिंग तेज कर दी है। इसी क्रम में नॉर्थ जोन पुलिस, ACCU (Anti Crime and Cyber Unit) तथा थाना पंडरी की संयुक्त टीम ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए धारदार हथियार लेकर घूम रहे लोगों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की।
संयुक्त टीम ने आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए। पुलिस के अनुसार अपराध क्रमांक 305/2026 में 18 वर्षीय देवेन्द्र यादव के कब्जे से करीब 11.6 इंच लंबाई का लोहे का धारदार चाकू बरामद कर जब्त किया गया।
इसी तरह अपराध क्रमांक 306/2026 में 18 वर्षीय दीपक डहरिया के कब्जे से करीब 21.5 इंच लंबाई की धारदार तलवार बरामद की गई। दोनों मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
दो नाबालिग भी कार्रवाई की जद में
पुलिस की इसी कार्रवाई के दौरान धारदार चाकू लेकर घूम रहे दो नाबालिगों के विरुद्ध भी नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई। इस तरह नॉर्थ जोन पुलिस, ACCU और थाना पंडरी की संयुक्त कार्रवाई में कुल चार व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई, जिनमें दो बालिग आरोपी और दो नाबालिग शामिल हैं।
त्योहारी सीजन में लगातार रहेगी निगरानी
त्योहारों के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है। इसी को देखते हुए नॉर्थ जोन पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग, संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी और प्रभावी चेकिंग की जा रही है।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर चाकू अथवा अन्य धारदार हथियार लेकर घूमने जैसी गतिविधियों की रोकथाम के लिए नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य त्योहारी सीजन में आम नागरिकों के लिए शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण बनाए रखना है।


प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार, जनहित के मुद्दे, जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ व अन्य कार्यक्रमों के विज्ञापन, संस्था–संगठन के विज्ञापन हेतु संपर्क करें – 7647981711, 9303948009।
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ में सभी जिलों, राज्यों एवं ब्लॉकों में प्रतिनिधियों की नियुक्ति की जा रही है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now