नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , क्रिएटर्स से प्रशासन का संवाद, विकास को मिली नई दिशा – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

क्रिएटर्स से प्रशासन का संवाद, विकास को मिली नई दिशा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर

‘लंच विद क्रिएटर्स’ में जिले के विकास, पर्यटन, संस्कृति और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर हुई सकारात्मक चर्चा

रायपुर ACGN:- जिला प्रशासन रायपुर की ओर से कलेक्ट्रेट परिसर स्थित रेडक्रॉस सभाकक्ष में बुधवार 16 सितंबर को ‘लंच विद क्रिएटर्स’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों और सोशल मीडिया क्रिएटर्स एवं इन्फ्लुएंसर्स के बीच सीधा संवाद हुआ। इस दौरान रायपुर के विकास, पर्यटन, संस्कृति, खान-पान, जनकल्याणकारी योजनाओं और साइबर जागरूकता सहित विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा की गई।


कार्यक्रम में विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने कहा कि रायपुर के विकास के लिए समाज के सभी वर्गों को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने जिला प्रशासन की इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि सोशल मीडिया से जुड़े युवा आज बड़ी संख्या में लोगों तक अपनी बात पहुंचाने की क्षमता रखते हैं। ऐसे में प्रशासन और क्रिएटर्स के बीच संवाद से विकास के मुद्दों को व्यापक स्तर पर सामने लाने में मदद मिल सकती है।


कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने क्रिएटर्स से रायपुर की सकारात्मक पहचान को देश और दुनिया तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जिले के युवा क्रिएटर रायपुर के आइकॉन के रूप में कार्य करें और यहां के पर्यटन स्थलों, सांस्कृतिक विशेषताओं, स्थानीय खान-पान और शहर की विशिष्ट पहचान को अपने कंटेंट के माध्यम से सामने लाएं।


कलेक्टर ने कहा कि रायपुर जिले में यदि कोई व्यक्ति ऐसा कार्य कर रहा है, जिससे समाज के दूसरे लोगों को प्रेरणा मिलती है, तो उसकी कहानी भी सामने आनी चाहिए। उन्होंने क्रिएटर्स से आग्रह किया कि वे अपने नियमित कंटेंट के साथ प्रत्येक माह कम से कम एक दिन जनकल्याणकारी योजनाओं और शासन की उपयोगी पहलों की जानकारी भी जनता तक पहुंचाएं, ताकि पात्र लोगों को योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके।


डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि क्रिएटर्स भी आर्थिक गतिविधियों से जुड़े एक महत्वपूर्ण सर्कुलर का हिस्सा हैं और उनके सहयोग से रायपुर की अलग पहचान पूरे देश में बनाई जा सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि कई अवसरों पर सोशल मीडिया क्रिएटर्स के माध्यम से प्रशासन तक आम लोगों की समस्याएं पहुंची हैं, जिन पर तत्काल कार्रवाई कर लोगों को राहत दिलाई गई। उन्होंने राजधानी के विकास को लेकर क्रिएटर्स से लगातार सकारात्मक सुझाव देने की अपेक्षा जताई।


अतिरिक्त कमिश्नर श्री अमित तुकाराम कांबले ने साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूकता को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया की व्यापक पहुंच को देखते हुए क्रिएटर्स साइबर क्राइम से बचाव के लिए आम नागरिकों को जागरूक करने में प्रशासन के महत्वपूर्ण सहयोगी बन सकते हैं। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए बनाए गए कानूनी प्रावधानों की जानकारी भी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की आवश्यकता पर उन्होंने जोर दिया।
नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा ने क्रिएटर्स से नगर निगम से जुड़े विकास कार्यों को लेकर सुझाव देने का आग्रह किया। वहीं जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान क्रिएटर्स की ओर से कई सकारात्मक सुझाव प्राप्त हुए हैं, जो प्रशासन के लिए उपयोगी साबित होंगे।
कार्यक्रम में कला केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त विद्यार्थियों ने बांसुरी, माउथ ऑर्गन, कीबोर्ड और गायन की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान विभिन्न प्रोजेक्ट समन्वयकों ने ‘प्रोजेक्ट आज’, ‘प्रोजेक्ट नैनो’, ‘प्रोजेक्ट जिंदगी मुस्कुराएगी’, ‘प्रोजेक्ट धड़कन’ सहित अन्य प्रोजेक्ट्स की जानकारी भी दी।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी और सोशल मीडिया से जुड़े क्रिएटर्स उपस्थित रहे। प्रशासन और क्रिएटर्स के बीच हुए इस संवाद का मुख्य उद्देश्य रायपुर के विकास और जनहित से जुड़े विषयों को व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंचाने के लिए आपसी सहयोग को मजबूत करना रहा।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार, जनहित के मुद्दे, जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ व अन्य कार्यक्रमों के विज्ञापन, संस्था–संगठन के विज्ञापन हेतु संपर्क करें – 7647981711, 9303948009।
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ के लिए सभी जिलों, राज्यों एवं ब्लॉक स्तर पर प्रतिनिधियों की नियुक्ति की जा रही है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now