नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ‘हिन्दी देश की आत्मा’, वैश्विक मंच पर बढ़ रहा प्रभाव – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

‘हिन्दी देश की आत्मा’, वैश्विक मंच पर बढ़ रहा प्रभाव

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोलकाता, पश्चिम बंगाल

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- विनोद यादव कोलकाता


सेंट पॉल्स कैथेड्रल मिशन कॉलेज में हिन्दी दिवस पर प्रतियोगिताओं का आयोजन, विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया हिस्सा

कोलकाता ACGN:- सेंट पॉल्स कैथेड्रल मिशन कॉलेज में हिन्दी दिवस के अवसर पर भाषा, साहित्य और हिन्दी के बदलते स्वरूप को लेकर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के उप-प्राचार्य प्रो. विनायक भट्टाचार्य ने की। उन्होंने अपने संबोधन में हिन्दी को देश की आत्मा से जुड़ी भाषा बताते हुए कहा कि भारतीय और विदेशी भाषाओं के शब्दों के निरंतर समावेश से हिन्दी का स्वरूप समृद्ध हुआ है और आज यह वैश्विक स्तर पर प्रभावशाली भाषा के रूप में उभरी है।
        हिन्दी में रोजगार की संभावनाएं बढ़ने की बात
कार्यक्रम के स्वागत वक्तव्य में हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. कमलेश कुमार पाण्डेय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में रोजगारपरक भाषाओं का महत्व बढ़ रहा है। उनके अनुसार हिन्दी भी अपने स्तर पर रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने वाली भाषा के रूप में आगे बढ़ रही है।
उन्होंने हिन्दी के ऐतिहासिक विकास पर विद्यार्थियों का ध्यान आकर्षित करते हुए राजभाषा के रूप में हिन्दी के महत्व और उसकी आवश्यकता पर विचार रखे। उन्होंने विद्यार्थियों से हिन्दी भाषा एवं साहित्य के अध्ययन को व्यापक दृष्टिकोण से देखने की बात कही।
कविता से वाद-विवाद तक विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
हिन्दी दिवस कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के लिए काव्य आवृत्ति, कविता-पोस्टर, आशु भाषण, वाद-विवाद तथा हिन्दी भाषा एवं साहित्य प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इन प्रतियोगिताओं में लगभग 25 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विभिन्न प्रतियोगिताओं में नारायण पाण्डेय, रोहित मिश्रा, पलक सिंह, सुमेधा साव, सुमन गोंड, ज्योति दास, के. अंजु राव, निकिता शर्मा, प्रिया झा, अमरनाथ राय और अनिकेत सहित विद्यार्थियों को पुरस्कार प्राप्त हुए।
         विद्यार्थियों ने किया अतिथियों का स्वागत
कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के विद्यार्थियों ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन प्रो. आरती यादव एवं प्रो. परमजीत पंडित ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रो. प्रीतम रजक ने किया।
कार्यक्रम में कॉलेज के प्राध्यापकों में डॉ. सुतानुका सेनगुप्ता, डॉ. शेख मकबूल इस्लाम, डॉ. रुथ रिया खान, डॉ. शुभोदीप सरकार, प्रो. अनंदिता सरकार एवं प्रो. श्यामोश्री मुखर्जी सहित अन्य प्राध्यापक उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
            आयोजन की सफलता में सहयोग
हिन्दी दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने में जितेन्द्र नायक, मनोज, दिलीप एवं सुमेन सहित अन्य सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को हिन्दी भाषा, साहित्य और उसकी वर्तमान उपयोगिता से जुड़ने का अवसर मिला।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार, जनहित के मुद्दे, जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ व अन्य कार्यक्रमों के विज्ञापन, संस्था–संगठन के विज्ञापन हेतु संपर्क करें – 7647981711, 9303948009।
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ के लिए सभी जिलों, राज्यों एवं ब्लॉक स्तर पर प्रतिनिधियों की नियुक्ति की जा रही है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now